Travel Tips: बारिश के मौसम में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लॉन तो फिर जा सकते हैं आप भी इन जगहों पर
Rajasthankhabre Hindi June 08, 2026 06:42 PM

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश शुरू भी हो चुकी हैं आप भी अगर इस मौसम में कही घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां आज हम आपको बताएंगे की इस बार आप परिवार और दोस्तों के साथ में घूमने के लिए कहा जा सकते है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश 
इस बार आप घूमने के लिए तवांग जा सकते है। यह जगह पहाड़ों और मठों के लिए जानी जाती हैं। यहां स्थित तवांग मठ भारत के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। इसकी वास्तुकला और आध्यात्मिक ऊर्जा अनोखी है। बारिश में यहा का मौसम शानदार हो जाता है। 

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
प्रकृति और वन्यजीवन से प्रेम करने वालों के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए दुनियाभर में मशहूर है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां आप जीप सफारी या एलीफेंट राइड के जरिए हाथी, बाघ, पक्षियों को देख सकते है।

pc-awazthevoice.in
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.