इंटरेनट डेस्क। जयपुर के प्रतापनगर में 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत से अभी भी पर्दा नहीं हट पाया है। परिजन सोमवार को भी कार्रवाई की मांग को लेकर आरयूएचएस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। परिजनों की मांग है कि युवती का पोस्टमार्टम स्पेशल मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दोबारा करवाया जाए। नामजद आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और मामले की न्यायिक जांच हो।
कांग्रेस विधायक पर लगे आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों आरोप है कि 16 साल की लड़की की 13वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी, परिजनों का आरोप है कि लड़की की इंस्टाग्राम पर विधायक के दोहिते से बातचीत होती थी,वह कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा का दोहिता है, लड़की की मां ने बताया कि वह लड़का खुद को बहुत पावरफुल बताता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बामनवास विधायक इंदिरा मीणा का दोहिता है।
इंदिरा मीणा खुद लड़की के लिए मांग रही न्याय
खबरों की माने तो विधायक इंदिरा मीणा ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की कोशिश है। मेरे इतनी बड़ी बेटी नहीं है और ना कोई दोहिता है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं, बच्ची को न्याय मिलना चाहिए, इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है, जो कि चिंताजनक है।
pc- ndtv raj