इंटरनेट डेस्क। काली मिर्च ऐसी चीज हैं तो आपके घर के किचन में भी मिल जाएगी। यह एक ऐसा मसाला हैं जो आपके खाने के व्यंजनों का स्वाद बदल देता है। इसका सेवन कई तरह के खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वैसे यह एक मसाला ही नहीं हैं यह हमारे शरीर के लिए किसी दवाई से कम नहीं है। इसे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तो जानते हैं इसके खाने के फायदे।
पेट के लिए
आपको अगर भारी खाना खाने के बाद अक्सर पेट में भारीपन या गैस महसूस होती है तो ऐसे में काली मिर्च फायदेमंद है,क्योंकि यह पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाती है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।
सर्दी जुकाम में
जुकाम या बलगम की दिक्कत में भी काली मिर्च आराम देती है, इसकी नैचुरल गर्मी बलगम को ढीला करने में मदद करती है, जिससे सांस लेना आसान होता है।
pc- healthshots.com