इंडिया का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. मेकर्स ने शो के 20वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 'बिग बॉस 20' अपने पुराने शेड्यूल के मुताबिक साल के दूसरे हिस्से में ऑनएयर हो सकता है. खास बात यह है कि 'बिग बॉस 20' में एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार होस्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
सितंबर में शुरू होगी शूटिंंग
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान 21 सितंबर को 'बिग बॉस 20' के लिए शूटिंग शुरू कर सकते हैं. वहीं मेकर्स इन दिनों नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन और फाइनलाइजेशन में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि चैनल और प्रोडक्शन हाउस कई टीवी सितारों और दूसरे रियलिटी शोज के पॉपुलर चेहरों से बातचीत कर रहे हैं, ताकि इस बार भी शो दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर सके.
ः रूपाली गांगुली से दिशा वकानी तक, जब टीवी स्टार्स बन गए इंटरनेट के सबसे बड़े मीम लेजेंड्स
पुराने कंटेस्टेंट्स की होगी वापसी?
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 'बिग बॉस 20' में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हो सकती है. हालांकि, शो के फॉर्मेट और प्रतिभागियों की फाइनल लिस्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मेकर्स इस सीजन से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां शेयर कर सकते हैं.
गौरव खन्ना थे विनर
बता दें कि बिग बॉस का पिछला सीजन भी काफी चर्चा में रहा था. शो की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की थी, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रही थीं.

वहीं 'बिग बॉस 20' से पहले दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी 15 देखने को मिलेगा, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. पिछले साल ये शो कुछ कारणों से टेलिकास्ट नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं. शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ओरी, हर्ष गुजराल, करण वाही, अविनाश मिश्रा, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, शगुन शर्मा, ऋत्विक धनजानी और अविका गोर नजर आने वाले हैं.