Pranit More Row: '370 रुपये की बिरयानी भेज दूं?' Zomato के नोटिफिकेशन पर बवाल, क्या है सच?
TV9 Bharatvarsh June 11, 2026 02:43 AM

इन दिनों सोशल मीडिया पर 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद काफी चर्चा में है. इस बहस के बीच लोग अलग-अलग तरीके की चीजें शेयर कर रहे हैं. इसी बीच जौमेटो को लेकर भी एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर जोमैटो ने भी अपनी ओर से सफाई जारी करते हुए वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट से खुद को पूरी तरह अलग बताया है.कंपनी ने लिंक्डइन पर एक ऑफिशयल पोस्ट शेयर कर क्लियर किया कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट फर्जी है और उसका जोमैटो से कोई संबंध नहीं है.

कंपनी ने अपनी पोस्ट के साथ एक काले रंग की ग्राफिक साझा की, जिस पर लिखा था कि बिरयानी सिर्फ डिनर है, सहमति नहीं. जोमैटो ने अपने बयान में कहा कि जिस कथित नोटिफिकेशन को लोग कंपनी का बताकर शेयर कर रहे हैं, वह न तो कंपनी द्वारा बनाया गया है और न ही कभी उसके प्लेटफॉर्म से भेजा गया है. कंपनी ने साफ शब्दों में कहा कि यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह झूठा और भ्रामक है.

क्यों वायरल हुआ ये पोस्ट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कथित जोमैटो नोटिफिकेशन वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था कि बिरयानी भेज दूं? सिर्फ 370 रुपये की है. ये मैसेज उस समय सामने आया, जब इंटरनेट पर 370 रुपये वाली बिरयानी को लेकर पहले से ही तीखी बहस चल रही थी. कई लोग इसे असली नोटिफिकेशन मान बैठे और इसे हर जगह शेयर करने लगे.

यह भी पढ़ें: 370 वाली बिरयानी, बहस और चेतावनी मुंबई पुलिस ने अपने हिसाब से कसा ऐसा तंज, पोस्ट हुआ वायरल

जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया 370 रुपये की बिरयानी सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बन गया. मीम्स, फनी पोस्ट, मजाकिया वीडियो और ब्रांड्स से जुड़े कई नकली स्क्रीनशॉट भी सामने आने लगे. इन्हीं में से एक स्क्रीनशॉट जोमैटो के नाम से भी वायरल हुआ, जिसे कंपनी ने अब फर्जी करार दिया है. कंपनी का कहना है कि उसने न तो ऐसा कोई संदेश तैयार किया और न ही अपने किसी ग्राहक को भेजा. जोमैटो की इस सफाई का मकसद लोगों के बीच फैली गलतफहमी को दूर करना है.

यहां देखिए पोस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.