यूपी: गाजियाबाद में 50 हजार रुपए का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाया लोनी हत्याकांड
Indias News Hindi June 13, 2026 11:42 AM

गाजियाबाद, 13 जून . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में Police ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूरे एनसीआर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

सहायक Police आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, 30 मई को गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव से ओमकार सिंह के अपहरण की घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे.

एसीपी के अनुसार, Saturday देर रात Police को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी. इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और Police टीम ने बंथला चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया. तभी एक सफेद स्विफ्ट कार बंथला की ओर से चिरोड़ी की तरफ की आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार नहीं रोकी. Police टीम ने कार का पीछा किया. इसी दौरान, आरोपी की कार अनियंत्रित हुई और एक पेड़ से जा टकराई. मौका देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और Police टीम पर गोलियां भी चलाईं. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी फायर किया, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लग गईं.

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को हिरासत में लिया गया और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गौरव नागर बताया. आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल लिया. आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार का अपहरण किया था. बाद में ओमकार की हत्या करके उसके शव को रोहटा मेरठ रोड पर गंगानगर में फेंक दिया था.

एसीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जाने पर आरोपी के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए. फिलहाल मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.

डीसीएच/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.