
आजमगढ़, 13 जून . आजमगढ़ Police ने 70 वर्षीय वृद्ध भुआल चौहान की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को Police मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं.
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी कर्मराज चौहान ने Police को सूचना दी थी कि उनके पिता भुआल चौहान (70 वर्ष) 10-11 जून की रात भोजन करने के बाद पशुशाला के पास स्थित कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी. मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर Police जांच में जुट गई थी.
वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित Police टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच 12 जून की रात सूचना मिली कि आरोपी अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से बंशी बाजार-उकरौड़ा मार्ग होते हुए एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकता है. सूचना के आधार पर Police ने क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया.
Police के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई. Police द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अभय चौहान उर्फ मत्तू (24), पुत्र धीर्जन चौहान, निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी मां के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर वह भुआल चौहान से रंजिश रखता था. इसी पुरानी दुश्मनी के चलते उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. Police ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू (जिसमें हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी शामिल), खून लगा सफेद गमछा तथा खून से सनी काली टी-शर्ट बरामद की है.
Police ने बताया कि इस मामले में थाना कोतवाली में हत्या, आर्म्स एक्ट और Police टीम पर फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि दिनांक 11 जून 2026 को Police को एक हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही वरिष्ठ Police अधिकारियों के नेतृत्व में Police टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया गया था. 12 जून को अभियुक्त के साथ Police टीम की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. मुठभेड़ के दौरान Police टीम ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जांच में यह सामने आया है कि अभियुक्त की मां और मृतक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–