Sunny Deol Gadar 3 Update: सनी देओल की सुपरहिट मूवी ‘गदर’ ने 25 साल पूरे कर लिए हैं, मगर आज भी लोगों के लिए ये बेहद खास है. अनिल कुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए ‘गदर’ साल 2001 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी. इस फिल्म के 22 साल बाद ‘गदर 2’ आई, जिसने अपने पहले पार्ट के ही रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया था. ‘गदर’ के 25 साल पूरे होने पर इसके डायरेक्टर ने ‘गदर 3’ पर बड़ा अपडेट दे दिया है, जिसका फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था. अनिल शर्मा ने कहा कि अगले साल ‘गदर 3’ की शूटिंग शुरू होगी.
‘गदर 2’ सनी देओल की करियर की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने अभी तक सबसे ज्यादा कमाई की है. लंबे वक्त से ‘गदर 3’ को लेकर चर्चा चल रही थी, मगर मेकर्स ने इस बारे में कुछ नहीं कहा था. लेकिन ‘गदर’ के 25 साल पूरे होने पर डायरेक्टर ने खुद ‘गदर 3’ को कंफर्म कर दिया है. अनिल शर्मा ने कहा कि तीसरे पार्ट की कहानी और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है.
डायरेक्टर ने दिया गदर 3 पर अपडेट‘गदर’ के तीसरे पार्ट के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, “गदर 3 जरूर बनेगी और ये पहले से भी बड़ी होगी. ये फिल्म अपने आप में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि लोगों को इस फ्रेंचाइजी से बहुत उम्मीदें हैं. मेरे लिए अगर ‘गदर’ की स्टोरी बॉम्ब थी, तभी मैं ‘गदर 2’ को एटम बॉम्ब बना पाया और इसने इतिहास रच दिया. अब अगर मेरे पास कोई न्यूक्लियर बॉम्ब स्टोरी होगी, तभी मैं तीसरा पार्ट बनाऊंगा. हम फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगर सब ट्रैक पर रहा तो हम अगले साल 2027 में ‘गदर 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे.
गदर फ्रेंचाइजी ने कितने कमाए?साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का बजट 18 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दुनिया भर में 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ का बजट 60 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 686 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन किया था.