अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. दोनों देश पाकिस्तानी पीएम की अगुवाई में 19 जून को डील पर साइन करेंगे. जिस दिन ट्रंप और ईरान के बीच समझौता होने की खबर आई उसी दिन से क्रूड ऑयल के दाम में तेज गिरावट देखी गई. बीते शुक्रवार के दिन कच्चा तेल करीब 4 प्रतिशत टूटा था और आज डील के ऐलान के बाद भी तेल की कीमतों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है. ऐसे में सवाल बनता है कि क्या आने वाले दिनों में तेल के दाम गिर सकते हैं. आइए इसका जवाब एक्सपर्ट से समझते हैं.
केडिया कैपिटल के फाउंडर अजय केडिया ने बताया कि जिस तरह की स्थिती अभी बन रही है. तनाव में स्थिरता आ रही है ऐसे में आने वाले 2 महीने में तेल की दामों में और गिरावट देखी जा सकती है. तेल के दाम लगातार गिरेंगे और जो क्रूड अभी 80 डॉलर के आस-पास है वह 65-70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है. अगर ऐसा हुआ इसका फायदा भारत को भी मिलेगा. तेल कंपनियों को राहल मिलेगी.
अभी क्या चल रहा है भाव?बीते शुक्रवार को जब यह खबर चलने लगी कि जल्द ही ईरान और अमेरिका समझौता कर लेंगे तो तेल बाजार में जो उबाल था वह ठंडा पड़ने लगा. इस युद्ध के बीच जो तेल के भाव 127 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे वह तेजी से नीचे आ गए. मार्केट बंद होते-होते तेल के दाम करीब 4 फीसदी टूट गए. ठीक वैसा ही सोमवार को भी हुआ डील पर बात बन गई.
समझौता हुआ और डील कागजी तौर पर कब पक्की होगी यानी साइन कब होगी इसकी डेट नक्की होते ही तेल के दाम गिरने लगे और फिर 5 फीसदी तक गिर गए. सोमवार 15 जून 2026 की शाम करीब 8 बजकर 40 मिनट तक क्रूड ऑयल के दाम करीब 5 फीसदी गिर कर 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे और ब्रेंट भी करीब इतना ही टूट कर 83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था.
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते खाते में आएगी 23वीं किस्त, सरकार ने किया कंफर्म