CTET September 2026: सीबीएसई ने खोल दिया सीटीईटी का करेक्शन विंडो, ऐसे करें अपने आवेदन फॉर्म में सुधार
TV9 Bharatvarsh June 16, 2026 11:43 AM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी (CTET) के सितंबर 2026 सेशन के लिए आवेदन करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वो अब सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं. सीबीएसई के मुताबिक, उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और फिर अपने आवेदन में करेक्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

ये बदलाव सिर्फ बोर्ड द्वारा बताई गई डिटेल में ही किए जा सकते हैं. बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद करेक्शन के लिए कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन में सुधार करने की आखिरी डेट 18 जून निर्धारित की गई है.

आवेदन में सुधार कैसे करें?
  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • फिर ‘सीटीईटी सितंबर 2026 करेक्शन विंडो’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • अब अपने आवेदन पत्र में जरूरी डिटेल्स एडिट करें.
  • फिर आपने जो भी बदलाव किया है, उसकी समीक्षा कर लें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें.
क्या-क्या बदल सकते हैं?
  • नाम
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • जन्म तिथि
  • कैटेगरी
  • दिव्यांग कैटेगरी
  • परीक्षा का पेपर
  • पेपर 2 का विषय
  • भाषा I और II के लिए चयनित विकल्प
  • उम्मीदवार का पता
  • संस्थान या कॉलेज का नाम
  • कोर्स
  • एग्जाम सिटी
क्यों होती है CTET परीक्षा?

सीटीईटी परीक्षा देशभर के केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सीटीईटी स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य स्कूलों सहित केंद्र सरकार के स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. पेपर I कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है, जबकि पेपर II कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है. कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवार दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं.

कब होगी सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा?

सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई को शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी डेट 10 जून निर्धारित थी. इसकी परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे. यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. हालांकि सीबीएसई ने अभी तक इसके रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर 2026 के अंत तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बिहार में APAAR ID अनिवार्य इसके बिना 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम नहीं दे सकेंगे छात्र

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.