Lock Up Season 2: 'लॉक सीजन 2' में नजर आएगी ये हसीना, सिंगल मदर बन पाल रही बेटी
TV9 Bharatvarsh June 16, 2026 12:43 PM

Lock Up Season 2: एकता कपूक का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉक अप एक बार फिर से आ रहा है. सीजन 2 को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. इस नए सीजन में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है. सबसे पहले तो शो के होस्ट बदल दिए गए हैं. जी हां, जहां पहला सीजन बॉलीवुड की ओजी क्वीन कंगना रनौत ने होस्ट किया था. वहीं अब फराह खान और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं. इस बीच शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम भी शामिल है.

माही विज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. अब तक उन्होंने कई डेली सॉप किए हैं. लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि वो किसी कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी. फिलहाल एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है. हालांकि, माही ने अब तक अपनी एंट्री को लेकर कोई भी हिंट नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें:Kala Hiran Film Controversy: भाईजान के खिलाफकाला हिरण फिल्म से इस एक्टर ने किया किनारा, सलमान खान को लेकर रखी गई थी ये शर्त

लॉक सीजन 2 की कैदी बनेंगी माही विज?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस माही विज लॉक सीजन 2 में कैदी बनने वाली हैं. मेकर्स ने माही को अप्रोच किया था और एक्ट्रेस ने ऑफर को एक्सेप्ट भी कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस अब तक शो के प्रोड्यूसर्स से दो बार मुलाकात कर चुकी हैं और अब बातचीत आखिरी दौर में पहुंचती नजर आ रही है. हालांकि, अभी तक ना तो माही ने खुद और ना ही शो के मेकर्स ने उनकी रियलिटी शो में एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

एक्टिंग से लिया था ब्रेक

माही विज इस वक्त सीरीयल ‘सहर होने को है’में नजर आ रही हैं. इस शो से पहले माही ने कुछ समय का एक्टिंग ब्रेक लिया था. एक्ट्रेस ने करीब 9 से 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में वापसी की है. अब शो में उनकी दमदार अदाकारी को दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनके काम की जमकर तारीफ की है.

शादी के 14 साल बाद लिया तलाक

बता दें कि, माही विज इससे पहले अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने पति जय भानुशाली से शादी के 14 साल बाद तलाक ले लिया था. दोनों ने आपसी सहमति के साथ ये फैसला लिया था. एक्ट्रेस की एक बेटी हैं तारा, जिसे अब माही ही देख रही हैं. तलाक के बाद माही को लेकर खबरें थी कि वो अपने दोस्त नदीम कुरैशी को डेट रही हैं और इसी वजह से जय से अलग हुई हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे सिर्फ अफवाह बताया था और कहा था दोनों के बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें: 36 की उम्र में करोड़ों की दौलत के मालिक हैं अमाल मलिक, बिग बॉस 19 से की थी तगड़ी कमाई

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.