कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जीडी कांस्टेबल 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आंसर-की देख सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं. एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई तक देशभर में कई चरणों में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है. इस बार कुल 25,487 पदों भर्तियां की जाएंगी.
कैसे देखें आंसर-की?एसएससी ने परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी है. अगर किसी उम्मीदवार को आंसर में कोई गलती मिलती है, तो वो प्रति प्रश्न मामूली शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो आपको फीस वापस कर दी जाएगी और साथ ही आंसर-की में भी बदलाव किया जाएगा.
कब से कब तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो?एसएससी ने बताया है कि ऑब्जेक्शन विंडो 15 जून से 20 जून तक खुली रहेगी. कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति सवाल 50 रुपये की फीस देनी होगी. इतना ही नहीं, अपने दावे को सही साबित करने के लिए कैंडिडेट्स को उस सवाल से जुड़ा कोई वैलिड सबूत यानी रेफरेंस डॉक्यूमेंट भी सबमिट करना होगा. एसएससी जीडी परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चार चरणों में आयोजित की गई थी और इसका कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर आधारित होगा.
किन-किन विभागों में होगी भर्ती?इस परीक्षा के जरिए 8 प्रमुख सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़ (CAPFs) और संबंधित सरकारी विभागों में कांस्टेबल और राइफलमैन के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है. जिन विभागों में भर्ती होती है, उसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), असम राइफल्स, एसएसएफ (SSF) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: CTET सितंबर 2026 का करेक्शन विंडो खुला, ऐसे करें अपने आवेदन फॉर्म में सुधार