15 जून 2001 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं. इतनी वक्त बीतने के बाद भी ये फिल्म सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनी हुई है. इस फिल्म ने 2001 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में जितना पैसा खर्च किया, उतना ही एक्टरों पर भी किया.
साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था. इस रोल को प्ले करने के लिए अमीषा पटेल ने लगभग 60 से 70 लाख रुपये की फीस ली थी. इस फीस के साथ, अमीषा उस समय की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक बन गई थीं.
इसके अपोजिट, 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ में सकीना का किरदार निभाने के लिए अमीषा पटेल ने 2 करोड़ चार्ज किए थे. वहीं, ‘गदर’ फ्रेंचाइजी में तारा सिंह का किरदार निभाने के लिए सनी देओल ने 4.5 करोड़ की फीस ली थी.
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘गदर’ को 18 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया था. इस फिल्म ने उस जमाने में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.65 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, वर्ल्डवाइड ‘गदर’ ने 132.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी वजह से सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहा जाता है.
सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी थी. पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन की ‘कभी खुशी कभी गम’ रही, जिसने दुनिया भर में 136 करोड़ का कलेक्शन किया था.