Karan Lal Bengal Pro T20 League 2026: इन दिनों खेली जा रही बंगाल प्रो टी20 लीग (Bengal Pro T20 League 2026) में ऑलराउंडर करण लाल (Karan Lal) ने अपने बैटिंग और बॉलिंग से बवाल काट रखा है. करण दोनों ही डिपार्टमेंट में कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके सिर पर ऑरेंज और पर्पल कैप सजा हुआ है.
बात सिर्फ ऑरेंज और पर्पल कैप तक सीमित नहीं रही, करण सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले और सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने में भी नंबर वन हैं. तो आइए जानते हैं कि करण बंगाल टी20 लीग में किस टीम के लिए खेल रहे हैं और उनके आंकड़े क्या कहते हैं.
25 साल के करण बंगाल टी20 लीग में सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं. करण को टीम ने लीग के लिए 8 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. वह सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले 9वें खिलाड़ी बने थे.
PCB ने बदला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का मॉडल, पुराने सिस्टम का अंत; इस फॉर्मूले के तहत मिलेगी सैलरी
सबसे ज्यादा रन- करण ने 6 मैचों में 56 की औसत और 162.32 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहकर करण ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं.
सबसे ज्यादा विकेट- करण अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. 6 मैचों में करण ने 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इससे पहले पर्पल कैप उनके सिर पर ही सजा था.
सबसे ज्यादा छक्के- करण ने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में खुद को टॉप पर रखा है. ऑलराउंडर ने 6 मैचों में 28 छक्के लगा लिए हैं.
बेस्ट निजी स्कोर- अब तक सीजन का सबसे बड़ा निजी स्कोर करण लाल के नाम पर ही दर्ज है. उन्होंने 64 गेंदों में 7 चौके और 14 छक्कों की मदद से 145 रनों की पारी खेली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के अंत तक करण खुद कहां-कहां टॉप पर रख पाते हैं.
इंतजार खत्म! आ गई 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा की वापसी की तारीख, इस लीग में लेंगे हिस्सा