आईफोन चलाने का मजा हो जाएगा दोगुना, iOS 27 के ये फीचर्स करेंगे कमाल
प्रमोद कुमार June 16, 2026 04:42 PM

iOS 27 Features: ऐप्पल ने पिछले हफ्ते iOS 27 अपडेट का ऐलान किया था. अभी इसे आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं किया गया है, लेकिन इसका बीटा वर्जन अवेलेबल है और कई यूजर्स इसे यूज भी कर रहे हैं. इस अपडेट में ऐप्पल सिरी एआई समेत कई शानदार फीचर्स लाने वाली है, जिनकी खूब चर्चा हो रही है, लेकिन कई ऐसे फीचर्स भी हैं, जिन पर अभी तक कम लोगों का ध्यान गया है. भले ही ये फीचर्स सुर्खियों में नहीं है, लेकिन आईफोन यूज करने का मजा दोगुना कर देंगे. आज हम आपके लिए ऐसे ही फीचर्स की लिस्ट लेकर आए हैं. 

कमाल के हैं ये iOS 27 Features

Connectivity Assist: भले ही अब पहले की तुलना में ज्यादा जगहों पर वाईफाई अवेलेबल है, पर स्पीड का इश्यू अभी भी बना हुआ है. कमजोर वाईफाई नेटवर्क में ऑनलाइन कोई भी काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है. इससे बचाने के लिए ऐप्पल नया कनेक्टिविटी असिस्ट फीचर लाई है. अगर आप किसी कमजोर वाईफाई नेटवर्क में है तो यह फीचर ऑटोमैटिकली आपको सेलुलर डेटा पर स्विच कर देगा. इस फीचर को सेटिंग में जाकर वाईफाई सेक्शन में एक्सेस किया जा सकता है.

Auto-paste suggestion- अभी तक आईफोन पर कॉपी किए गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए लॉन्ग-प्रेस करना पड़ता है. अब यह झंझट खत्म होने जा रहा है. iOS 27 में अब ऑटो-पेस्ट सजेशन मिलेंगे. अब किसी टेक्स्ट को कॉपी करने के बाद कीबोर्ड के ऊपर पेस्ट सजेशन नजर आएगा. इस पर टैप करते ही कॉपी किया गया पूरा टेक्स्ट पेस्ट हो जाएगा. 

अलार्म और रिंगटोन के लिए अलग-अलग वॉल्यूम लेवल- अभी तक आईफोन में अलार्म और रिंगटोन के लिए वॉल्यूम लेवल सेम होता है. इसका मतलब है कि अगर आप रिंगटोन के लिए वॉल्यूम कम करते हैं तो अलार्म भी धीमी आवाज में बजती है और कई बार यह नींद से जगा नहीं पाती. नई अपडेट में इन दोनों को अलग कर दिया है. अब आप रिंगटोन और अलार्म के लिए अलग-अलग वॉल्यूम सेट कर पाएंगे.

एयरड्रॉप हो गया रॉकेट जैसा तेज

आईफोन यूजर के लिए एयरड्रॉप बड़े काम का फीचर है और iOS 27 में ऐप्पल ने इसे और भी शानदार बना दिया है. नई अपडेट के बाद एयरड्रॉप अब रॉकेट जैसी तेजी से काम करने लगा है. फोटो और डॉक्यूमेंट जैसी छोटी फाइल्स पलक झपकते ही ट्रांसफर हो जाती हैं और बड़ी फाइल्स के ट्रांसफर होने की स्पीड भी पहले की तुलना में दोगुनी हुई है.

 बैटरी लंबी नहीं, बहुत लंबी चलेगी, फोन में बदलनी होंगी बस ये सेटिंग्स

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.