Alia Bhatt Vs Deepika Padukone Career Comparison: अगर बात बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की होती है तो लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम जरूर आता है. ये दोनों इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट के हवाले से ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से आलिया भट्ट के जुड़ने की खबर आई. ये वही फिल्म है, जिससे दीपिका पादुोकण ने किनारा कर लिया था. आलिया उसी रोल में दिखेंगी, जो रोल पहले पार्ट में दीपिका ने किया था या फिर वो किसी दूसरे किरदार में नजर आएंगी, ये अभी क्लियर नहीं है. हालांकि, ‘कल्कि 2’ से आलिया का नाम जुड़ते ही दोनों एक्ट्रेसेस का नाम एक दूसरे से जोड़कर चर्चा में है. इस चर्चा के बीच चलिए समझते हैं कि दोनों में से बॉलीवुड की क्वीन कौन है.
बॉलीवुड की क्वीन कौन है? ये समझने के लिए दोनों ने अब तक कितनी फिल्म की हैं, कितनी सफल रहीं और कितनी असफल, इन सब पर नजर डालेंगे. साथ ही इस बारे में भी बात करेंगे कि अभी दोनों के पास लाइनअप में कितनी फिल्में हैं.
दीपिका पादुकोण का करियरशुरुआत दीपिका पादुकोण से करते हैं. साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था. डेब्यू फिल्म मिलाकर अब तक उनकी 28 फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुई हैं. 28 में से उनकी 9 फिल्में फ्लॉप रही हैं. उनकी 19 फिल्में सफल रही हैं, जिनमें ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट और एवरेज फिल्में शामिल हैं.
आप दीपिका पादुकोण के करियर की फिल्मों की लिस्ट और उनके वर्डिक्ट नीचे देख सकते हैं.
#टोटल फिल्में- 28
अब बात आलिया भट्ट की करते हैं. उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना करियर शुरू किया था. इस फिल्म को मिलाकर बड़े पर्दे पर अब तक उनकी 17 फिल्में रिलीज हुई हैं. उनमें से 3 फ्लॉप रहीं और उनकी बाकी की 14 फिल्में सफल रहीं. सफल फिल्मों में ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट और एवरेज हैं.
आप आलिया भट्ट के करियर की तमाम फिल्मों की लिस्ट और उनके वर्डिक्ट नीचे देख सकते हैं.
#टोटल फिल्में- 17
दीपिका पादुकोण की सफल फिल्मों का सक्सेस रेट 67.85% और आलिया भट्ट की सफल फिल्मों का सक्सेस रेट 82.35%. इस हिसाब से देखें तो आलिया भट्ट बॉलीवुड की असली क्वीन हैं. चलिए दोनों की अपकमिंग फिल्मों पर भी नजर डाल लेते हैं.
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में और रिलीज डेट