प्रणित मोरे- स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का विवाद काफी लंब चला है. उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी. प्रणित मोरे पर महिलाओं और मृत व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक, अभद्र और असंवेदनशील टिप्पणियां करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी. दरअसल, प्रणित मोरे के शो में आए एक शख्स ने अपनी डेट का किस्सा सुनाया था. जिसमें उसने बताया था कि उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है तो इस पैसे को वो वसूल तो करेगा. इसके बाद शख्स को और प्रणित को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. FIR होने वाली लिस्ट में और भी स्टैंड अप कॉमेडियन का नाम शामिल है.
मुनव्वर फारुकी- कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारुखी के खिलाफ 2021 में इंदौर में FIR दर्ज की गई थी. उन पर आरोप लगा था कि उनके शो में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाया गया है. शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उनकी कॉमेडी धार्मिक भावनाओं को आहत करती है.
कुणाल कामरा- कुणाल कामरा अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. 2025 में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक पैरोडी गीत और सरकास्टिक कमेंट किया था. इस दौरान उन्होंने “गद्दार” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और मामला काफी चर्चा में रहा था.