Vastu Rules For Home: घर में पुराने कपड़े जमा होना एक सामान्य बात है. समय के साथ कई ऐसे कपड़े अलमारी में पड़े रह जाते हैं जिन्हें हम न तो पहनते हैं और न ही उन्हें हटाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बेकार और लंबे समय से उपयोग में न आने वाली वस्तुएं घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. खासकर पुराने, फटे कपड़े या जिनकी जरूरत नहीं है उन कपड़ों को लंबे समय तक संभालकर रखना शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में सवाल उठता है कि पुराने कपड़ों का क्या किया जाए? वास्तु शास्त्र में इसके बारे में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं.
क्यों नहीं रखने चाहिए बहुत पुराने और फटे कपड़े?वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, घर में कोई भी चीज जो उपयोग में नहीं आतीं, वे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं. फटे, खराब या लंबे समय से बिना इस्तेमाल के पड़े कपड़े घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं. माना जाता है कि इससे मानसिक तनाव, आलस और कामकाज में रुकावट जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. इसलिए समय-समय पर अलमारी और घर की सफाई करते रहना जरूरी माना गया है.
पहनने लायक पुराने कपड़ों का करें दानयदि आपके पास ऐसे कपड़े हैं जो पुराने तो हैं लेकिन फटे हुए नहीं हैं, तो उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान करना सबसे अच्छा माना जाता है. वास्तु शास्त्र में दान को पुण्य का काम बताया गया है. इससे न केवल किसी जरूरतमंद की सहायता होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी माना जाता है.
फटे और खराब कपड़ों को घर में न रखेंजो कपड़े पूरी तरह खराब हो चुके हैं, फट गए हैं या उपयोग के लायक नहीं बचे हैं, उन्हें घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए. ऐसे कपड़ों को उचित तरीके से हटाना बेहतर माना जाता है. कई लोग इन कपड़ों का उपयोग सफाई के कपड़े के रूप में कर लेते हैं, लेकिन पूरी तरह बेकार हो चुके कपड़ों का घर से ही हटा देना ही सही कदम होता है. इसलिए अलमारी में केवल वही कपड़े रखने चाहिए जो हम पहनते हो.
पुराने कपड़े देने से पहले रखें इन बातों का ध्यानदान करते समय कपड़े साफ और अच्छी स्थिति में होने चाहिए. गंदे या फटे कपड़े किसी को देना सही नहीं माना जाता. कपड़ों को धोकर, ठीक से पैक करके दान करना बेहतर माना जाता है.
ये भी पढ़ें:Vastu Tips For House: नया घर लेने का है प्लान? तो भूलकर भी न अनदेखा करें ये वास्तु नियम
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.