'क्योंकि....' के सेट पर स्मृति ईरानी-करिश्मा तन्ना का रीयूनियन, बोलीं- अब बच्ची खुद मां बनने वाली है
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 18, 2026 05:12 AM

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसी बीच वो हाल ही में अपनी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की को-स्टार स्मृति ईरानी से मिलीं. दोनों का ये री-यूनियन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. स्मृति ईरानी ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा. पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

स्मृति ईरानी ने करिश्मा संग शेयर की फोटो
स्मृति ईरानी ने करिश्मा तन्ना के साथ तस्वीर शेयर की है. जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं. फोटो के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा है. स्मृति ईरानी ने लखा, 'अब वो बच्ची खुद एक बच्चे की मां बनने वाली है.'

स्मृति ने याद किया कि कैसे करिश्मा कभी टीवी सेट के गलियारों में दौड़ती-भागती थीं, जिन्हें शायद खुद भी अंदाजा नहीं था कि वो आगे चलकर इतनी शानदार महिला बनेंगी. उन्होंने करिश्मा को आशीर्वाद देते हुए लिखा कि उनका मदरहुद जर्नी खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य, प्यार और हंसी से भरी रहे.

रात को गार्ड की नौकरी, सुबह टॉयलेट की सफाई, गाना सुपरहिट होने के बाद भी पेट पालने के लिए ये काम करते थे गिप्पी ग्रेवाल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

स्मृति ईरानी और करिश्मा तन्ना की ये मुलाकात इसलिए भी खास रही क्योंकि करिश्मा ने साल 2001 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से ही अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी. शो में उन्होंने स्मृति ईरानी के किरदार तुलसी विरानी की भतीजी इंदिरा विरानी का रोल निभाया था. करिश्मा करीब चार साल तक इस सीरियल का हिस्सा रहीं.

बता दें, करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. शादी के करीब चार साल बाद एक्ट्रेस पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं.  इसी साल कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज 'स्कूप' में नजर आई थीं. 

'शरवरी कहां है' पूछने वालों को आलिया भट्ट ने दिया जवाब, दिखाई 'अल्फा' की पांच फोटोज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.