Mahabharat: 2013 की ‘महाभारत’ को मेकर्स ने 100 करोड़ के बजट से तैयार किया था. जिसे लोगों का भी बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला. 16 सितंबर 2013 में शुरू हुआ ये शो 16 अगस्त 2014 तक चला था. इस शो में टोटल 267 एपिसोड थे, जिसे अब भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
इस शो में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ राज जैन को बहुत ज्यादा प्यार मिला था. हालांकि उनके अलावा शाहीर शेख ने अर्जुन का रोल किया था. और कर्ण का किरदार अहम शर्मा निभाते दिखे थे. दोनों को कितनी फीस मिलती थी?
वहीं शो में अहम शर्मा ने कर्ण का किरदार बखूबी निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या पुत्र कर्ण के रोल के लिए अहम को 1 लाख से ज्यादा फीस मिलती थी, वो भी प्रति एपिसोड. 2008 में एक्टर ने करियर की शुरुआत की थी और तो और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां अहम शर्मा की टोटल नेटवर्थ 25 करोड़ बताई जाती है. वहीं, अब एक शो के लिए शाहीर भी 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं और उनकी संपत्ति भी 25 करोड़ के आस पास बताई जाती है.