सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंजीनियर की सैलरी को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. वजह यह है कि सालाना 40 लाख रुपये कमाने वाला एक IT प्रोफेशनल खुद को Financially कमजोर महसूस कर रहा है. उसकी बात सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई. कुछ लोगों ने उसकी परेशानी को सही बताया, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि इतनी बड़ी कमाई के बाद भी खुद को गरीब कहना ठीक नहीं है.
ये मामला उस समय शुरू हुआ जब प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने अपने पुराने कॉलेज मित्र के साथ हुई निजी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. दोनों कभी देश के जाने-माने NIT में साथ पढ़ते थे. बातचीत के दौरान इंजीनियर ने अपनी नौकरी और कमाई को लेकर परेशानी शेयर की. उसने बताया कि पिछले दो सालों से उसकी सैलरी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है.
क्यों खुद को गरीब मानता है IT प्रोफेशनल?उसके हिसाब से, इसका एक बड़ा कारण बार-बार नौकरी बदलना रहा. उसने माना कि लगातार कंपनियां बदलने की वजह से उसका करियर ग्रोथ उस गति से नहीं बढ़ पाया, जैसी उसने उम्मीद की थी. जब उसके दोस्त ने उसे समझाने की कोशिश की कि 40 लाख रुपये सालाना की कमाई अपने आप में बहुत बड़ी बात है, तब इंजीनियर ने अपनी तुलना अपने साथ काम करने वाले लोगों से करनी शुरू कर दी.
उसका कहना था कि उसके साथ कई ऐसे काम करने वाले लोग है, जो उससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. इनमें वो लोग भी शामिल है, जिन्हें मेरे जितने काम भी नहीं आता है और आज के समय में 70 लाख रुपये सालाना या उससे ज्यादा कमा रहे हैं.
इसी तुलना ने मेरे मन में सैटिस्फैक्शन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उसने अपने दोस्त से कहा कि यार, मुझे आज भी लगता है कि मैं गरीब हूं. हम तो अपना घर तक नहीं खरीद सकते. यही बात सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई. बहुत से लोगों ने कहा कि समस्या कमाई की नहीं, बल्कि लगातार दूसरों से तुलना करने की है. आज के समय में खासकर बड़े शहरों में काम करने वाले यूथ प्रोफेशनल्स अक्सर अपने दोस्तों, साथ में काम करने वालों और सोशल मीडिया पर दिखने वाली लाइफस्टाइल से खुद की तुलना करने लगते हैं. ऐसे में अच्छी-खासी सैलरी होने के बावजूद उन्हें लगता है कि वे पीछे रह गए हैं.
यह भी पढ़ें: Viral: कुछ पल की बेवकूफी और फिर भयंकर हादसा, CCTV में रिकॉर्ड हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट; देखें VIDEO
कई लोगों ने यह भी कहा कि महानगरों में घर खरीदना वास्तव में आसान नहीं रह गया है. मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम और हैदराबाद जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि ऊंची आय वाले लोगों को भी होम लोन और डाउन पेमेंट की चिंता सताती है. ऐसे में घर खरीदने का सपना कई बार दूर दिखाई देता है.
यहां देखिए पोस्टWas speaking to a friend from my engg college (NIT).
Dekho in logo ko. 40 LPA pe bhi itna rote h. (IT sector me h ofc).
Khair… pic.twitter.com/S8oMXbSnXO
— W (@sone_do_mujhe) June 18, 2026