संचिता उगले से प्रत्युषा बनर्जी तक, कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ये टीवी सितारे
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 20, 2026 03:12 AM

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. संचिता उगले के अलावा ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. इनका जाना फैंस के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं रहा है. ग्लैमर और सफलता के बीच इन सितारों की अचानक मौत ने इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया. संचिता उगले से लेकर तुनीषा शर्मा तक, ऐसे कई नाम हैं जिनकी यादें आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. 

संचिता उगले
कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उनकी अचानक मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. कई टीवी सेलेब्स भी संचिता की मौत से सदमे में हैं. उनके परिवार और दोस्तों का आरोप है कि वो पिछले कुछ टाइम से काम के प्रेशर और डिप्रेशन से जूझ रही थीं.

तुनिषा शर्मा
तुनिषा शर्मा की डेथ ने सबको हैरान कर दिया था. 20 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका निधन साल 2022 में उनके टीवी शो 'अली बाबा - दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर हुआ था.

नितिन चौहान  
'दादागिरी 2' के विनर  नितिन चौहान  का निधन नवंबर 2024 में हुआ था.  35 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया था. उनकी मौत ने फैंस को चौका दिया था.

वैशाली ठक्कर
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का निधन 16 अक्टूबर 2022 को हुआ था. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस इंदौर स्थित अपने घर पर मृत पाई गई थीं. 

ये भी पढेंः 'कपड़े उतारो.. साथ में सोना पड़ेगा,' जब इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से काम के बदले की गई गंदी डिमांड

मनमीत ग्रेवाल
एक्टर मनमीत ग्रेवाल का मई 2020 में 32 साल की उम्र में निधन हो गया था. कोविड के दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 

समीर शर्मा
समीर शर्मा के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था. 44 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए. साल 2020 में वो मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने 'कहानी घर घर की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जैसे शोज में काम किया था. 

प्रत्युषा बनर्जी
टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की अप्रैल 2016 को कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई थी. वो मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पायी गई थीं.

कुशल पंजाबी
कुशल पंजाबी  ने 42 साल की उम्र  दुनिया को अलविदा कह दिया. 'इश्क में मरजावां' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो में काम करने वाले एक्टर का 2019 निधन हो गया. उनकी मृत्यु का कारण सुसाइड बताया गया था.

‘कॉकटेल 2’ क्या ‘ओ रोमियों’ को दे पाएगी मात, बनेगी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.