आंध्र प्रदेश: हिरासत में मौत मामले में मृतक के परिजनों ने सीएम नायडू से की मुलाकात
Indias News Hindi June 20, 2026 04:42 AM

अमरावती, 19 जून . एक महीने से अधिक समय से लापता गाडे साई कृष्णा के परिजनों ने Friday को आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. साई कृष्णा की Police हिरासत में मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है.

युवक की मां विजय लक्ष्मी ने Chief Minister से अपने बेटे के लापता होने की जांच कराने और न्याय दिलाने की अपील की. Chief Minister ने उन्हें सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.

सीएम नायडू ने परिवार को बताया कि उन्होंने पहले ही जांच के आदेश दे दिए हैं और थाने के सर्किल इंस्पेक्टर नागाराजू को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

विजय लक्ष्मी ने न्याय दिलाने के Chief Minister के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया. Chief Minister से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा.

उन्होंने बताया कि Chief Minister ने भरोसा दिया है कि मामले की व्यापक जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.

साई कृष्णा के परिजनों ने Chief Minister से मुलाकात ऐसे समय की है, जब एक दिन पहले पूर्व Chief Minister जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा जाकर विजय लक्ष्मी से मुलाकात की थी. उन्होंने साई कृष्णा के लापता होने और कथित हिरासत में मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी.

विजयवाड़ा के कृष्णा लंका इलाके के रहने वाले 26 वर्षीय साई कृष्णा को 9 मई को एक मामले में पूछताछ के लिए Police ने हिरासत में लिया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा है.

उनकी मां ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. अदालत ने कृष्णा लंका Police को 15 जून को साई कृष्णा को पेश करने का निर्देश दिया था. Police ऐसा करने में विफल रही, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 29 जून तक उसे पेश करने का आदेश दिया.

Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने 17 जून को इस मामले की जांच एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से कराने के आदेश दिए थे. साथ ही कृष्णा लंका थाने के सर्किल इंस्पेक्टर नागाराजू को निलंबित कर दिया था.

इस बीच, जांच का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त पूर्वी गोदावरी जिले के Police अधीक्षक डी नरसिम्हा किशोर विजयवाड़ा पहुंच गए हैं.

Police ने विजय लक्ष्मी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं.

इससे पहले Police ने निलंबित अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. विजय लक्ष्मी की शिकायत पर नागाराजू के खिलाफ अवैध हिरासत, हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोपों में केस दर्ज किया गया है.

मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(4), 127(6), 103(1) और 238 के तहत दर्ज किया गया है.

विजय लक्ष्मी का आरोप है कि उनके बेटे को Police हिरासत में प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई.

एएमटी/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.