Delhi Crime News: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.घरेलू विवाद के में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में गंभीर रूप से घायल दो साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि नशे का आदी बताया जा रहा है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
पुलिस के मुताबिक, 19 जून को दोपहर करीब 1:30 मिनट पर जैतपुर थाने को पीसीआर कॉल के जरिए मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी पार्ट-2 से घरेलू हिंसा की सूचना मिली थी. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई. पूछताछ में पीड़िता आरती ने बताया कि उसका पति चंदन शर्मा शराब और नशे का आदी है. उसने विवाद में परिवार पर बेरहमी से हमला कर दिया. इस हमले में दो साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इलाज के दौरान मासूम की मौतउसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 20 जून को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट करता रहता था, इस बार उसने सारी ही हदें पार दीं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी पिता गिरफ्तारपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी है. बच्चे की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके के लोग भी घटना को लेकर काफी दुखी है. इस घटना ने नशे की हालत में हो रहे अपराध को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.