देशभर में 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम को लेकर हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करने के लिए दोनों ही जिलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. यह आदेश परीक्षा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा.
केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही केंद्रों के आसपास आने की अनुमति होगी. इसके अलावा केंद्रों के निर्धारित क्षेत्र में हथियार लेकर आने, वाहनों की पार्किंग करने, लाउडस्पीकर के उपयोग, वाई-फाई और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है. परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित फोटोकॉपी की दुकानों और कोचिंग संस्थानों को परीक्षा के दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमरप्रशासन का मानना है कि इससे किसी भी प्रकार की नकल या गलत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए मोबाइल जैमर लगाए गए हैं. साथ ही सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा के दौरान पूरे समय निगरानी की जाएगी. गुरुग्राम में परीक्षा में 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा 180 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे.
सोशल मीडिया की भी होगी निगरानीबता दें देशभर में इस परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट का माहौल है. सभी जिले की पुलिस और जिला प्रशासन किसी भी चूक से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. पुलिस सिर्फ जमीनी स्तर पर ही एक्टिव नजर नहीं आएंगी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा रहेगा. किसी भी तरह की भाम्रक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.