Citroen eC3X vs Tata Tiago EV: फीचर्स, रेंज और कीमत में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है फायदे का सौदा?
TV9 Bharatvarsh June 21, 2026 05:43 PM

Citroen eC3X vs Tata Tiago EV: भारत के एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Citroen eC3X और Tata Tiago EV एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. ये दोनों मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो शहर में रोजाना आने-जाने के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं. अगर आप अपने लिए इन दोनों में से कोई एक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.

सिट्रोएन ने भारत में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार को X लाइनअप के तहत पेश करते हुए अपडेट किया है. नए मॉडल को अब सिट्रोएन eC3X कहा जाता है, जिसमें पहले से ज़्यादा स्टाइल, नए डिज़ाइन एलिमेंट और एसयूवी जैसा लुक है. वहीं, टाटा मोटर्स ने भी हाल ही में टाटा टियागो ईवी को फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया है.

डिजाइन और स्टाइलिंग

दोनों कारें कॉम्पैक्ट और हैचबैक शेप की हैं, लेकिन सिट्रोएन eC3X को एक क्रॉसओवर के रूप में पेश करती है ताकि सड़क पर इसकी प्रेजेंस और भी दमदार हो. नई सिट्रोएन eC3X में ब्रांड की नए X डिज़ाइन को अपनाया गया है, जो सिट्रोएन C3 और सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस के समान है.

अब इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, कंट्रास्ट रंग की स्किड प्लेट, 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील और छह रंग विकल्प मिलते हैं. इसका स्टाइल ज्यादा मजबूत और क्रॉसओवर से इंस्पायर दिखता है. फेसलिफ्टेड टाटा टियागो ईवी को एक नया डिजाइन भी दिया गया है.

Citroen eC3X vs Tata Tiago EV: फीचर्स

इसमें अब डीआरएल के साथ लक्स बीम एलईडी हेडलाइट्स, 14-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स, बॉडी-कलर बंपर, रीडिजाइन किए गए वर्टिकल-स्लैट एयर वेंट्स, ब्लैक-आउट रूफ और ओआरवीएम, और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे अधिक आधुनिक और विशिष्ट रूप देते हैं. जहां सिट्रोएन क्रॉसओवर स्टाइलिंग और एसयूवी से इंस्पायर है, वहीं टियागो ईवी एक नए और ज्यादा प्रीमियम दिखने वाले फेसलिफ्ट के साथ अपनी हैचबैक पहचान को बरकरार रखती है.

Citroen eC3X vs Tata Tiago EV: बैटरी और रेंज

टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है और इसकी अधिकतम दावा की गई रेंज 285 किमी तक है. वहीं, सिट्रोएन ईसी3एक्स एक बड़े बैटरी पैक के साथ आती है जो एक बार चार्ज करने पर 320 किमी तक की दावा की गई रेंज प्रोवाइड करती है.इस तुलना में सिट्रोएन eC3X बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन है और इसमें ज्यादा केबिन स्पेस के साथ-साथ लंबा व्हीलबेस भी है. इससे यात्रियों को बेहतर लेगरूम और आराम मिलता है, जो इसे लंबी यात्राओं और पारिवारिक इस्तेमाल के लिए ज्यादा सही है.

दूसरी ओर, टाटा टियागो ईवी एक कॉम्पैक्ट हैचबैक है जिसे मुख्य रूप से शहर में रोजाना आने-जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह शहरी इस्तेमाल के लिए पर्याप्त केबिन स्पेस और बूट कैपेसिटी प्रोवाइड करती है. टाटा मोटर्स ने नई टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में अपनी कैटेगरी में फीचर्स और कई टेक्नोलॉजी पेश की हैं. इसमें अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे खरीदारों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं.

कीमत

Citroen eC3X एक क्रॉसओवर-स्टाइल इलेक्ट्रिक वाहन है जो यात्रियों के लिए ज्यादा जगह, बेहतर रोड प्रेजेंस और अच्छी केबिन एक्पीरियंस प्रोवाइड करती है. यह उन खरीदारों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो शहर में इस्तेमाल और कभी-कभार लंबी दूरी की यात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं.

दूसरी ओर, टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट एक कॉम्पैक्ट हैचबैक है जिसे मुख्य रूप से शहरी आने-जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह अधिक किफायती कीमत पर उपलब्ध है और कीमत के हिसाब से अधिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी प्रदान करती है. इसका नया डिज़ाइन उन युवा और पहली बार कार खरीदने वालों को भी आकर्षित कर सकता है जो अपने बजट को ज्यादा बढ़ाए बिना एक ईवी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- टर्बो कार चलाते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, हर बार मिलेगा दमदार एक्सीलरेशन

Hyundai Creta vs Kia Seltos: माइलेज और परफॉर्मेंस में कौन आगे, किसे चुनना रहेगा फायदे का सौदा?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.