आरपीएल: मुंबई ड्रीमर्स ने हैदराबाद हीरोज को 12-10 से हराया, दर्ज की लगातार पांचवीं जीत
Indias News Hindi June 22, 2026 02:42 AM

हैदराबाद, 21 जून . रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन 2 के छठे दिन, Mumbai ड्रीमर्स ने Sunday को मेजबान हैदराबाद हीरोज को 12-10 से मात दी. यह ड्रीमर्स की लगातार पांचवीं जीत रही. वहीं, हैदराबाद के गचीबोवली स्थित गंती मोहना चंद्र बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में Bengaluru ब्रेवहार्ट्स ने चेन्नई बुल्स पर 33-12 से आसान जीत दर्ज की.

Bengaluru ब्रेवहार्ट्स बनाम चेन्नई बुल्स: Bengaluru ब्रेवहार्ट्स ने शानदार शुरुआत की. जोनास मिकालसियस ने लेफ्ट विंग से स्कोरिंग की शुरुआत की. चेन्नई बुल्स ने पहले क्वार्टर के स्टॉपेज टाइम में सैंटियागो अल्वारेज के जरिए जवाब दिया, जिसके बाद मार्कस केरशॉ ने उन्हें बढ़त दिलाई.

अपनी जबरदस्त रफ्तार से, रयान एप्स ने तीसरे क्वार्टर में मुकाबला बराबरी पर ला दिया, और लगातार दबाव बनाए रखने के कारण गणेश माझी Bengaluru को फिर से आगे करने में कामयाब रहे. एप्स ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में अपना दूसरा ‘ट्राई’ किया, जबकि देवेंद्र पादिर ने देर से स्कोर किया और ब्रेवहार्ट्स ने बॉल पर कब्जा बनाए रखते हुए जीत पक्की की.

Mumbai ड्रीमर्स बनाम हैदराबाद हीरोज: टेबल पर टॉप पर चल रही टीमों के बीच मुकाबला तेज रफ्तार से शुरू हुआ. Mumbai ड्रीमर्स और हैदराबाद हीरोज ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद डिएगो अर्दाओ ने पहले क्वार्टर के आखिर में हीरोज को बढ़त दिलाई.

कड़े मुकाबले वाले दूसरे क्वार्टर में गुइलाम बौचे ने ड्रीमर्स के लिए स्कोर बराबर किया. Mumbai के मजबूत डिफेंस ने तीसरे क्वार्टर में खेल को बराबरी पर बनाए रखा. अर्दाओ ने आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में फिर से स्कोर करके हैदराबाद को बढ़त दिलाई, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में लुकास मिग्नॉट के देर से किए गए ‘ट्राई’ ने ड्रीमर्स को जीत दिलाई और उनका लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा.

Sunday को अगले मुकाबलों में महिला टीमों में चेन्नई बुल्स का मुकाबला Mumbai ड्रीमर्स से होगा, जबकि कोलकाता बंगा टाइगर्स की टीम दिल्ली रेड्ज को चुनौती देगी. पुरुष टीमों में, दिल्ली रेड्ज का मुकाबला कोलकाता बंगा टाइगर्स से होगा, जो दिन का आखिरी मैच होगा.

आरएसजी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.