Chhatrapati Sambhajinagar Road Acciden: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक भीषण सड़क हादरे में एक ही पल में पूरा परिवार उजड़ गया. हादसा पैठण तालुका में हुआ, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.परिवार के लोग बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से खंडाला स्थित पारधी बस्ती की ओर लौट रहे थे. इस दौरान पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पाचोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका में रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है. विवाहमांडवाचौंडाला रोड पर एक मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पाचोड पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुच गई है.
पिकअप ने मारी जोरदार टक्करप्राप्त जानकारी के अनुसार, पाचोड के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर चव्हाण परिवार मोटरसाइकिल से खंडाला स्थित पारधी बस्ती की ओर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं, एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई.
इस हादसे में मारे गए लोगों के नाम अब सामने आ गए हैं. इस हादसे में सिद्धार्थ चव्हाण (उम्र 30), पायल सिद्धार्थ चव्हाण (उम्र 27), अंजना सिद्धार्थ चव्हाण (उम्र 5) और संजना अभिषेक चव्हाण (उम्र 22) की मौत हो गई है. इस हादसे से खंडाला इलाके में मातम छाया हुआ है.
एक ही परिवार के चार लोगों की मौतघटना की सूचना मिलते ही पाचोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन ओर मोटरसाइकिल के टक्कर के बाद हुई दुर्घटना का जानकारी मिली थी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जोकि एक ही परिवार के है. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.