22 जून 2026 का राशिफल (Horoscope 22 June 2026): आज चंद्र-बुध का दुर्लभ राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर असर
TV9 Bharatvarsh June 22, 2026 05:42 AM

Daily Horoscope 22 June 2026: 22 जून को चंद्र कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में रहेंगे, जो उसका अपना ही नक्षत्र है. चंद्रमा के ऊपर शनि ग्रह की सातवीं दृष्टि है. शनि देव की सातवीं दृष्टि अनिष्ट कारक होती है. चंद्रमा मन, माता, सुख की भावनाएं, दवाइयां, शिपिंग उद्योग, जल यात्रा आदि का कारक है. आज सभी 12 राशियों के मन के ऊपर कोई ना कोई भाव अथवा विचार को लेकर कुछ ना कुछ समस्या का अनुभव होगा, जिसका उल्लेख प्रत्येक 12 राशि के हिसाब से नीचे दिया गया है. आज चंद्र और बुध आपस में राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं. आज का दिन वृषभ, कर्क, कन्या और मकर राशि के लिए विशेष रूप से लाभप्रद रहने वाला है क्योंकि इन सभी राशियों में चंद्रमा का नक्षत्र पड़ता है

वरीयान योग दोपहर 3:41 तक रहेगा, इस योग के प्रमुख ग्रह शुक्र हैं और इसके देवता धन के अधिपति कुबेर हैं, शुभ कार्यों के लिए इसे एक बहुत ही शुभ और भाग्यशाली योग माना जाता है. नया व्यापार शुरू करना, मांगलिक कार्य करना, या किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए यह समय बहुत ही उत्तम माना जाता है. सोमवार के अधिपति भी चंद्र ही माने जाते हैं, क्योंकि यह शुक्ल पक्ष चल रहा है शुक्ल पक्ष में भी चंद्रमा मजबूत होते हैं.

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों का चंद्रमा जो उनके सुख स्थान का स्वामी है, आज छठे भाव में है जो रोग, कर्ज, दुश्मन और कोर्ट कचहरी का भाव है. उसके ऊपर आपके कर्म और लाभ भाव की दृष्टि है. शनि को न्याय का अधिपति भी माना जाता है, इसलिए आज का दिन आप जैसा कर्म करेंगे आपको उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होगी. आज किसी से झूठ ना बोले, कोई अनैतिक कार्य न करें ना ही किसी का मन दुखाएं , नहीं तो आपको कई गुना फल भुगतना पड़ेगा. माता पिता की सेवा करने से विशेष लाभ मिलेगा. जो लोग मर्चेंट नेवी, नौसेना या जल संबंधी, दवाई, नर्सिंग आदि किसी भी क्षेत्र में कार्यरत है अथवा इस क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको सफलता मिलेगी. जो लोग स्थानांतरण का प्रयास कर रहे हैं, उनको भी सफलता मिलेगी. हृदय संबंधित तकलीफों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो समस्या लंबी चलेगी.

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के पांचवें घर में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे, जो आपके पराक्रम यानी तीसरे भाव के कारक हैं. तीसरे भाव का कारक अपने से तीसरे घर में बैठा है और उसके ऊपर आपके कर्म और भाग्य के स्वामी लाभ स्थान पर बैठकर दृष्टि डाल रहे हैं. इसलिए आप शिक्षा से संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं या किसी परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिलेगी. प्रेम संबंधों में कोई बात यदि खटक रही है, तो उसको संबंधित पक्ष से शेयर करें नहीं तो यह एक बीमारी के रूप में बदल सकती है. मार्केटिंग के लोग यदि काफी लंबे समय से अपने किसी प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी लेकिन संबंधित शर्तें ध्यान पूर्वक समझ लीजिएगा. नहीं तो हो सकता है, प्रोजेक्ट मिलने के बाद भी आपको ऐसा लगे कि आपने घाटे का सौदा कर लिया है. गरीब बच्चों को भोजन बाटें.

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के द्वितीय भाव अर्थात धन, परिवार और मित्र के स्वामी चंद्र चतुर्थ भाव यानी सुख स्थान पर विराजमान होंगे, अष्टम एवं नवम भाव के स्वामी शनि की उस पर दृष्टि होगी, इसलिए आपके परिवार सुख और धन का जो लाभ और सुख मिल रहा है. उसको अपनी कर्कश वाणी द्वारा अथवा परिवार के किसी सदस्य के अपमान द्वारा खराब ना करें अन्यथा छोटी सी बात बहुत लंबे समय तक दुख देगी. मद्यपान ना करें नहीं तो आपको शराब पीने की लत लग सकती है. इसके परिणाम स्वरूप सभी सुखों के होने के बावजूद आपके घर में दुख का माहौल रहेगा. शिवजी और हनुमानजी की आराधना करने से लाभ मिलेगा.

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लग्न के स्वामी तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे और तीसरे भाव के स्वामी लग्न में इसलिए वह आज किसी उद्देश्य को लेकर सारे जरूरी काम छोड़कर इस को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे और इस कारण उनका अपने जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है. इसलिए आपको अपने कार्य क्षमता और संबंधों के बीच सामंजस्य स्थापित करके रखना चाहिए. उद्देश्य पूरा करने की सनक के चलते आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है और इससे आपकी मनोदशा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. किसी भी दवाई को बिना डॉक्टर की सलाह के ना लें. भैरव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने से लाभ होगा.

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के बारहवें भाव के स्वामी चंद्र द्वितीय यानी धन स्थान पर होंगे, इसलिए आज सिंह राशि वाले निवेश करने के लिए लालायित रहेंगे. किसी के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में पूरा पैसा ना डालें नहीं तो आपका पैसा थोड़े से मुनाफे के बाद लंबे समय के लिए अटक सकता है. जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं वह फ्रॉड लोगो या दलालों के चक्कर में पड़कर अपने पैसे खराब ना करें. यदि आपने पत्नी की कोई उचित सलाह नहीं मानी और नुकसान कर बैठे तो इसके कारण लंबे समय तक आपको इसका दोषी ठहराया जाएगा. इससे आपके और आपके जीवन साथी के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है. यदि आप दूसरों का पैसा निवेश करवाते हैं तो अपने कमीशन के लालच के चक्कर में गलत जगह निवेश न कराएं. शिव परिवार की पूजा करने से लाभ होगा.

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों के ग्यारहवें भाव का स्वामी लग्न में और लग्न का स्वामी लाभ स्थान में रहेगा . ग्यारहवां भाव लंबे चलने वाले रोगों का भी है, सप्तम भाव से शनि की सीधी दृष्टि लग्न पर पड़ रही है. आप अपनी आय को लेकर बहुत अधिक चिंता अथवा भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रयोग ना करें, नहीं तो आप चिंता और तनाव में रह सकते हैं. बड़े भाई बहनों का पैसा कहीं गलत जगह ना लगे नहीं तो सारी उम्र सुनने को मिलेगा और इससे आपके और उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होगा. वैसे अभी आपकी सभी चीजें ठीक चल रही है, व्यर्थ ही लालच में ना पड़े. अस्पताल में दाखिल किसी व्यक्ति की मदद करें, इससे लाभ होगा.

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वाले जातकों का चंद्रमा आज बारहवें भाव में रहेगा, उसके ऊपर सुख एवं प्रिय जनों के स्थान के स्वामी शनि की दृष्टि पड़ेगी. दसवें और बारहवें भाव के स्वामी परस्पर एक दूसरे की राशि में बैठकर आपको विदेश, निवेश, जल यात्रा, दवाई, कंप्यूटर, आदि से संबंधित कार्य विषयों पर अत्यधिक अवसर देंगे. जो लोग इन कार्यक्षेत्र में संलग्न है उनको अत्यधिक अवसर प्राप्त होंगे, परंतु अपने सीनियर्स को कोई भी आश्वासन देने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट, अपनी परिस्थितियों और अपने आश्वासन में खरा उतरने अपनी क्षमता पर गहनता से विचार कर लीजिएगा. कहीं ऐसा ना हो कि आप बिना कुछ सोचे किसी एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करें और इसको पूरा न कर पाने के कारण आपको कोई पेनल्टी लग जाए. तीर्थ यात्रा में जाने से लाभ होगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि जातकों के लाभ स्थान पर आज चंद्रमा विराजमान होंगे एवं पराक्रम और सुख स्थान के स्वामी शनि की उन पर सातवीं दृष्टि होगी, अष्टम और एकादश भाव के स्वामी बुध के साथ उनका परस्पर राशि परिवर्तन होगा. आपको लाभ तो अवश्य होगा परंतु इसकी कीमत आपको सुखों से वंचित कर सकती है. हो सकता है कि आपके घर से दूर जाकर कोई अवसर प्राप्त हो इसलिए आपको सुख और सफलता में से किसी एक का चयन करना होगा. लेकिन आप जो भी चेंज करें उसके संबंध में अपने से जुड़े लोगों को सभी अवसरों और चुनौतियों से अवगत करा दे एवं स्वयं भी सभी पक्षों के संबंध में उचित जानकारी ले लें. आपको इस बात पर लंबे समय तक पछतावा रहेगा. भाई बहनों को प्रसन्न रखने से भाग्य साथ देगा.

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के दसवें घर में आज चंद्रमा विराजमान रहेंगे जो उनके अष्टम भाव के स्वामी हैं और उन पर द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी शनि की सातवीं दृष्टि रहेगी. सप्तम और दशम भाव के स्वामी बुध के साथ आपके आठवें घर के स्वामी का राशि परिवर्तन होगा. आज आप अपनी सोच पहले से बनाई हुई योजना से कहीं ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. इसके परिणाम स्वरूप आपकी अपने परिवार को की हुई कमिटमेंट से समझौता करना पड़ सकता है. आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आप उनका मन रखने के लिए उनको झूठी तसल्ली ना दे. नहीं तो संबंधों में खटास पैदा हो सकती है, सरकारी धन का दुरुपयोग ना करें अन्यथा भविष्य में बहुत बड़ी परेशानी आ सकती है. अपने सभी योजनाओं के बारे में अपने परिवार में बातचीत करें तो अच्छी सलाह मिलेगी.

मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों भाव के स्वामी चंद्रमा भाग्य स्थान पर बैठे हैं और उन पर लगन और द्वितीय भाव के स्वामी की दृष्टि है. इसलिए आज आप अपने जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर के सहयोग अथवा किसी कमिटमेंट पर बहुत अधिक आश्रित रहेंगे. वह लोग भी आपसे ऐसी ही उम्मीद रख सकते हैं. सारे तथ्यों को स्पष्ट करके रखें ताकि गलतफहमी पैदा ना हो. अन्यथा जीवनसाथी से संबंध अथवा बिजनेस पार्टनर से संबंधों में दरार आ सकती है. एक साथ कई काम एक बार में ही करने से भी आपको समस्या हो सकती है. यदि आप अपने जीवन साथी को कोई गिफ्ट देंगे तो भाग्य प्रबल होता है.

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों के छठे भाव के स्वामी चंद्र आठवें भाव में बैठेंगे, एवं उन पर द्वादश और लगन भाव के स्वामी शनि की दृष्टि होगी. आठवें और पंचम भाव के स्वामी चंद्र के साथ राशि परिवर्तन करेंगे. अपने खान-पान और पेट से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दीजिएगा. अधिक भोजन करने अथवा कोई गलत चीज खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा होगा. जो लोग थिएटर, फिल्म, मॉडलिंग आदि क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको नए अवसर मिलेंगे. परंतु उन लोगों को अपने निजी संबंधों को लेकर चल रही टीका टिप्पणियों और अफवाहों पर विशेष ध्यान देना होगा. इसके संबंध में शुरुआत में ही स्पष्टीकरण देना ठीक रहेगा. बच्चों को चॉकलेट या मिठाई बांटने से लाभ मिलेगा.

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि जातकों के पंचम भाव के स्वामी चंद्र आज सप्तम भाव पर विराजमान रहेंगे तथा एकादश और द्वादश भाव के स्वामी शनि की उन पर दृष्टि रहेगी, तथा चौथे एवं सप्तम भाव के स्वामी के साथ चंद्रमा का राशि परिवर्तन होगा. इसके परिणाम स्वरूप आप अपने प्रेम संबंधों, जीवनसाथी, परिवार, सुख और लाभ से संबंधित विषय, वस्तुओं पर अपना पूरा फोकस रखें. घर में सुरक्षा से जुड़े हुए सभी जरूरी इंतजाम जैसे सीसीटीवी, मजबूत ताले आदि लगवा के रखें, नहीं तो चोरी चकारी की संभावना बन जाएगी. छोटी-छोटी चीजों पर झूठ ना बोले और बहाना ना बनाएं नहीं तो आपके प्रिय जन आप पर विश्वास करने से पहले भविष्य में कई बार सोचेंगे. छोटी कन्याओं का पूजन करें इससे भाग्य में चमक आएगी.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

नया साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.