मुजफ्फरनगर में अविमुक्तेश्वरानंद की गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा, गोमाता की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग
Indias News Hindi June 22, 2026 06:42 AM

मुजफ्फरनगर, 21 जून . गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल गो माता की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है. उन्होंने Political दलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वोट लेने के बावजूद नेता गाय की रक्षा के लिए कोई ठोस कानून नहीं बना पाए.

शंकराचार्य महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह यात्रा ‘गो माता’ की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है. हमें देश के नेताओं और Political दलों से निराशा हुई है क्योंकि हमारे वोट हासिल करने के बावजूद वे गाय की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं बना पाए. इसी भावना से प्रेरित होकर हम पूरे उत्तर प्रदेश में मतदाताओं से जुड़ने निकले हैं.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी एक Political पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि गो माता के प्रति समर्पण और उनकी सुरक्षा की भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा, “Samajwadi Party आधिकारिक रूप से इस यात्रा का समर्थन नहीं कर रही है, लेकिन पार्टी से जुड़े हिंदू सदस्य और गौ माता के भक्त अपनी आस्था व मूल्यों के आधार पर इसमें शामिल हो रहे हैं.”

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा, “हमने हर Political पार्टी के हिंदुओं से कहा है कि अगर उनके मन में गो माता के प्रति श्रद्धा है तो उन्हें इस यात्रा में शामिल होना चाहिए. जो कोई भी इस यात्रा में भाग ले रहा है, वह गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा के कारण ऐसा कर रहा है. इसका किसी Political पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.”

यात्रा के दौरान शंकराचार्य महाराज पूरे प्रदेश में विभिन्न जिलों का दौरा कर जनसंपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गो संरक्षण सिर्फ धार्मिक मुद्दा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी हिंदू समाज से अपील की कि वे अपनी आस्था को मजबूत रखते हुए गो माता की रक्षा के लिए एकजुट हों.

उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान को लेकर हुए विवाद पर कहा, “अयोध्या में चोरी कोई नई बात नहीं है; राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ ऐसा होता रहा है. चंपत राय ने कहा था कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. इसका मतलब है कि उनके लिए ऐसी घटनाएं सामान्य या रोजमर्रा की बात थीं.”

एससीएच/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.