नोरा फतेही के साथ 'या बाबा' गाने पर झूमे 'धुरंधर' के जमाल जमाली, फैंस के उड़े होश
संदीप मेहरा June 23, 2026 07:12 AM

Nora Fatehi Song Ya Baba: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था. गुजरे दौर से ही फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतते आ रहे राकेश को धुरंधर में भी उनके काम के लिए खूब सराहा गया था. दमदार एक्टिंग के बाद अब राकेश बेदी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वो भी मशहूर और खूबसूरत अदाकारा नोरा फतेही के साथ. दोनों का नया गाना 'या बाबा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है.

नोरा फतेही का नया गाना 'या बाबा'

टी-सीरीज ने हाल ही में नया गाना 'या बाबा' रिलीज किया है. इस गाने में नोरा ने अपने गजब के डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती का भी तड़का लगाया है. इसमें अरबी संगीत का असर, जोश भरे साउंड और झूमने वाले रिदम फैंस का ध्यान खींच रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

ये भी पढ़ें: संडे बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' का जलवा, जानें अन्य फिल्मों का कलेक्शन

राकेश बेदी के डांस ने लूटी महफिल

नोरा फतेही हर बार अपने डांस से कमाल कर जाती हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है. इस बार भी उन्होंने 'या बाबा' के साथ ऐसा ही किया है. वहीं राकेश बेदी के होने से इस गाने में और वजन आ गया. धुरंधर में जमील जमाली के किरदार से नई पीढ़ी के लिए चर्चाओं में आए राकेश के डांस ने गाने में एक्स्ट्रा एनर्जी एड करने का काम किया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. नेटिजन्स राकेश और नोरा के डांस पर भी रिएक्ट कर रहे हैं.

फैंस बोले- आग लगा दी

एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को लेकर लिखा, 'आग लगा दी.' एक ने लिखा, 'नोरा फतेही-टी-सीरीज+ पावरहाउस.' एक ने कमेंट किया, 'जमील साहब मकसद नहीं भूलना'. एक ने लिखा, 'ये बाबा कमाल कर दिया.' एक अन्य ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'पूरे पाकिस्तान को बर्बाद करने के बाद जमील जमाल.' वहीं कई यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी भी कमेंट किए हैं.


या बाबा गाने को मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसे कोरियोग्राफ अलीशा सिंह ने किया है. इसमें डांस करने के साथ-साथ नोरा ने इसे संजॉय और वायु के साथ मिलकर लिखा भी है. वहीं संजॉय ने इसे कंपोज भी किया है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.