Last Bada Mangal 2026: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, करें ये अचूक उपाय, जीवन की हर परेशानी होगी दूर!
TV9 Bharatvarsh June 23, 2026 10:42 AM

Jyeshtha Month’s Final Bada Mangal: आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है. ये आठवां बड़ा मंगल है. चूंकि इस साल ज्येष्ठ माह में ही अधिकमास लगा था, इसलिए बड़े मंगल की संख्या बढ़ गई. ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी और प्रभु श्रीराम की पहली मुलाकात हुई थी. इसके कारण इस माह के मंगलवार अति विशेष माने जाते हैं.

बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन पूजन करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं. आज का बड़ा मंगल बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब अगले साल ही बड़े मंगल आएंगे. ऐसे में आज हनुमान जी की पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए कुछ अचूक उपाय भी अवश्य करें.

बड़े मंगल के अचूक उपाय

सिंदूर का चोला: हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय माना जाता है. ऐसे में आज आखिरी बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अवश्य चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष, विशेषकर मंगल दोष शांत होता और दुर्घटनाओं से रक्षा होती है.

राम नाम की माला: आज सुबह स्नान के बाद पीपल के 11 अखंडित पत्ते यानी जो फटे या टूटे न हों उनको लें. फिर पीपल के उन पत्तों को साफ पानी से धोएं. इसके बाद चंदन या कुमकुम से हर पत्ते पर श्री राम लिखें. इसके बाद पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को पहनाएं. ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं. रुका हुआ धन वापस मिलता है.

लड्डुओं का भोग: आज हनुमान जी को बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और इसे गरीबों व जरूरतमंदों में प्रसाद के रूप में दें. साथ ही बंदरों को केला या चना खिलाएं. ऐसा करने से जीवन में चल रहे मानसिक तनाव दूर होते हैं. शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है.

सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ: आज घर में या मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें. 7 बार हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ भी अवश्य करें. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ और दान: आज राम रक्षा स्तोत्र का भी पाठ करें. साथ ही जरूरतमंदों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन दान करें. ऐसा करने से गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जंयती पर इन खास उपायों को करने से मिलेगा माता का आशीर्वाद! जीवन में आएगी खुशहाली

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.