Rooh Title Announcement: हॉरर कॉमेडी के बाद अब म्यूजिकल हॉरर… इमरान हाशमी की 5 साल बाद डर की दुनिया में वापसी
TV9 Bharatvarsh June 23, 2026 04:43 PM

Emraan Hashmi Rooh Movie: इमरान हाशमी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘आवारापन 2’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है. जहां एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अभी आई नहीं है तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है. इमान हाशमी 5 साल बाद भूत-प्रेत की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं. उनकी आखिरी हॉरर फिल्म ‘डिब्बुक’ थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इतने साल बाद अब एक बार फिर इमरान हाशमी फैंस को डराने के लिए तैयार हैं. इमरान हाशमी की नई हॉरर फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है, जिसका नाम ‘रूह’ रखा गया है.

इमरान हाशमी को बॉलीवुड का ‘हॉरर किंग’ माना जाता है, जिन्होंने कई हिट हॉरर फिल्में दी हैं. इन फिल्मों में ‘राज’, ‘राज 3’, ‘एक थी डायन’ और ‘राज: रीबूट’ जैसी हॉरर फिल्में शामिल हैं. जहां फैंस को उनकी ‘आवारापन 2’ का इंतजार है वहीं, अब ‘रूह’ ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

इमरान हाशमी की ‘रूह’ का ऐलान

इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘रूह’ टाइटल का ऐलान हो गया है. इस फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे, जो एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा हैं. फिल्म की कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है, जो ‘लापाछपी’ और ‘छोरी’ के लिए जाने जाते हैं. विकेड फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘रूह’ को विक्रम खाखर और सनी खन्ना प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘रूह’ को 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.

यह भी पढे़ं- अपनी ही फिल्म से भिड़ेंगी 75 साल की ये हीरोइन, 14 अगस्त को सनी देओल Vs इमरान हाशमी

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

‘रूह’ के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, “रूह’ एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे तुरंत अपनी ओर खींचा क्योंकि ये नए जमाने के हॉरर, इमोशन और म्यूजिक को बहुत दमदार तरीके से एक साथ लाती है. ये एक ऐसा जॉनर है जिसे ऑडियंस हमेशा मुझसे जोड़कर देखते रहे हैं और मयंक जो दुनिया बना रहे हैं, वो बहुत जबरदस्त, इमोशनल और सिनेमाई लगती है.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.