Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसका इंतजार पिछले साल से ही हो रहा है. फाइनली 26 जून को 34 एक्टर्स वाली फिल्म रिलीज होगी, जिसमें खूब एक्शन और कॉमेडी है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को भी फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अक्षय की इस फिल्म से फैन्स को जितनी उम्मीदें हैं, उससे कई ज्यादा मेकर्स को होगी. क्योंकि ‘वेलकम’ एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है और मेकर्स कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहते. हाल ही में पता लगा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के डिस्ट्रीब्यूटर ने सिंगल-स्क्रीन पर सभी शोज की मांग की है. फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने तगड़ी स्ट्रेटजी प्लान की है.
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि WELCOME TO THE JUNGLE के डिस्ट्रीब्यूटर ने सिर्फ सिंगल स्क्रीन्स पर सभी शोज की डिमांड नहीं की है. बल्कि दो-स्क्रीन वाले थिएटर्स में 7 या 8 शो, तीन-स्क्रीन वाले थिएटर्स में 9 या 10 शोज की मांग की जा रही है. यह भी कहा गया है कि 4-स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 11 या 12 शो की उन्हें जरूरत है. वहीं, 5-स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 13 या 14 शो चाहिए. और इससे ज्यादा मल्टीप्लेक्स में और ज्यादा शोज की मांग की है, पर मिले कितने हैं यह भी जान लीजिए.
मेकर्स की ये स्ट्रेटजी काम आएगी?हाल ही में इसी रिपोर्ट से जानकारी मिली कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने काफी सारी डिमांड की हैं. उन्होंने 6 स्क्रीन वाले सिनेमा हॉल में अक्षय की फिल्म के 15 या 16 शो दिखाने को कहा है. साथ ही 6 से ज्यादा स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में स्टूडियो ने हर स्क्रीन पर 3 शो दिखाने की डिमांड रखी है. दरअसल यह एक बड़ी फिल्म है, कई बड़े स्टार्स भी फिल्म में दिखेंगे, इसलिए मेकर्स इसे बड़े लेवल पर दिखाने की तैयारी में हैं. हालांकि, यह बड़ी मांग पूरी होगी या नहीं. यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है, क्योंकि पहले ही कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हैं और अच्छा कमा भी रही हैं. तो उन्हें हटाकर एग्जीबीटर्स किसी और फिल्म को पूरे शोज तो नहीं देंगे.
हाल ही में ट्रेड से जुड़े एक सूत्र से पता लगा कि ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमा रही है. वहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ की रफ्तार कम होने की जगह बढ़ रही है. उधर कुछ गुजराती और मराठी फिल्में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं. शुक्रवार को हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरगर्ल’ और पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ आ रही है. साथ ही इन फिल्मों के लिए भी शोज की जरूरत होगी, तो वेलकम 3 के मेकर्स को थोड़ा पीछे हटना होगा. हालांकि, आखिर में क्या फैसला होता है यह देखने वाली बात होगी.