वॉशिंगटन। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने बीते दिनों पाकिस्तान सेना के प्रमुख आसिम मुनीर और अपनी पत्नी ऊषा को जिंदगी में अहम बताकर सोशल मीडिया पर नाराजगी मोल ली थी। इससे पहले ये खबरें आई थीं कि जेडी वेंस अपनी पत्नी पर धर्म बदलकर ईसाई होने का दबाव डाल रहे हैं। अब ऊषा वेंस ने साफ कहा है कि उनको धर्म बदलकर कैथोलिक होने की जरूरत नहीं है। ऊषा ने सीबीएस न्यूज से कहा कि वो ऐसे हिंदू परिवार में पली और बढ़ीं, जो बहुत स्थिर रहा। उनको कुछ अलग तलाशने की वैसी जरूरत नहीं हुई।
ऊषा के इस बयान का सीधा मतलब ये निकाला गया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति के उथल-पुथल वाले बचपन जितना उनका जीवन नहीं रहा और वो अपने हिंदू धर्म में सहज हैं। जेडी वेंस ने इससे पहले एक किताब में कहा कि ऊषा से मिलने से पहले वो मैरी नाम की महिला से रिश्ते में थे। जबकि, इस साल मार्च में वेंस ने कहा था कि ऊषा अब चौथे बच्चे के साथ प्रेगनेंट हैं। जब उप राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो ऊषा ने कहा था कि या तो आप उप राष्ट्रपति बन सकते हैं या चौथा बच्चा हो सकता है, लेकिन देवियों और सज्जनों मैं अपनी बात मनवाने में माहिर हूं। जिसकी वजह से मुझे दोनों मिल गए।
जेडी वेंस ने कैथोलिक धर्म के बारे में भी एक बार खुलकर बात की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनका परिवार भी कैथोलिक धर्म अपनाए, लेकिन अब ऊषा वेंस ने साफ कर दिया है कि वो हिंदू ही रहना चाहती हैं। यानी धर्म बदलने के मामले में जेडी वेंस का कोई दबाव न मानने का संकेत ऊषा ने दिया है। जेडी वेंस ने बीते दिनों आसिम मुनीर और ऊषा का नाम लेकर ऐसी बात कही, जिससे सोशल मीडिया पर उनको नाराजगी भी झेलनी पड़ी। जेडी वेंस ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख मुनीर के रहते कहा कि उनकी जिंदगी में दो बहुत अहम लोग हैं। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी। जेडी वेंस ने कहा था कि भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी आसिम मुनीर हैं। जेडी वेंस ने ये भी कहा था कि उनको पाकिस्तान से प्यार है।
The post Usha Vance On Converting To Christianity: हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनेंगी अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी ऊषा?, जानिए क्या बोलीं appeared first on News Room Post.