मुंबई में बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने और सीट विवाद को लेकर फास्ट मुंबई लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन रुकने से पहले ही फरार हो गया।
उप्र : लखीमपुर खीरी में बाघिन की मौतउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में वन अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई चार वर्षीय बाघिन की मंगलवार शाम को अप्रत्याशित रूप से मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जून महीने की शुरुआत में बाघिन के कथित तौर पर हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी।
वन अधिकारियों के गहन अभियान के बाद मंगलवार तड़के दुधवा बफर जोन के मझगईं रेंज में बाघिन को सफलतापूर्वक शांत करके पिंजरे में पकड़ लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि रेंज कार्यालय में लाए जाने के बाद बाघिन की चिकित्सीय जांच की गई और उसे फिट और स्वस्थ पाया गया।
वंशिका और नरवाल ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतावंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
भारतीय जोड़ी ने कुल 469.7 अंक हासिल किए और वह पोलैंड के माल्गोरज़ाटा डाब्रोव्स्का और इवान राकित्स्की के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की जोड़ी ने 471.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी ताइपे के चेंग येन-चिंग और ह्सिएह ह्सियांग-चेन ने 410.0 अंक बनाकर कांस्य पदक हासिल किया।
भारत मंगलवार को रजत पदक जीतने के बावजूद चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है, जिसमें पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में विश्व भर के 800 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं। भारत ने 84 सदस्यीय दल भेजा है। यह प्रतियोगिता 26 जून तक चलेगी।
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी मेंदिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज किया गया।
रिज क्षेत्र के मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
मुंबई में आफत की बारिश, ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर यातायात ठपमुंबई में मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। तेज बारिश से अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया. भारी बारिश का असर अब यातायात व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर मंगलवार रात से रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश; मालाबार हिल्स की तस्वीरें।स्विट्जरलैंड में हुई शुरुआती वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु निरीक्षण को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। शांति समझौते की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (23 जून) को स्पष्ट कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु जांच के बिना किसी भी समझौते की संभावना नहीं है।
एक ओर ईरान ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि वह संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को बमबारी से प्रभावित परमाणु स्थलों का निरीक्षण करने की अनुमति देगा। वहीं, अमेरिका का दावा है कि निरीक्षण व्यवस्था को लेकर आवश्यक सहमति पहले ही बन चुकी है।
ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित शांति समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षकों को ईरान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने तेहरान के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने किसी भी प्रकार की निरीक्षण व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया है। उनके अनुसार, परमाणु कार्यक्रम की पारदर्शिता सुनिश्चित करना किसी भी संभावित समझौते की अहम शर्त होगी।
मानसून की पहली बारिश में डूबी मुंबई, रातभर झमाझम से हार्बर लाइन बंद, लोकल ट्रेनें लेट, सड़कों पर पानीमुंबई में मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मंगलवार रात से जारी तेज बारिश ने शहर की सामान्य रफ्तार को काफी हद तक प्रभावित कर दिया। सुबह तक कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और रोजाना लाखों लोगों को सेवा देने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून ने मुंबई की व्यवस्थाओं की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है। रातभर हुई भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह घरों से निकलने वाले ऑफिस जाने वालों के लिए सफर चुनौतीपूर्ण बन गया, क्योंकि जगह-जगह पानी भरने, धीमे ट्रैफिक और ट्रेनों के विलंब से यात्रा प्रभावित हुई।
मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था और अब उसके प्रभाव शहर के विभिन्न हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।