आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 32,438 पदों पर आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकेंगे. बोर्ड परिणाम के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी करेगा. जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें.
रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम अंतिम चरण में पहुंच चुका है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने हाल ही में उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अपने अंक और डॉक्यूमेंट संबंधी जानकारी अपडेट करने का मौका दिया था, जो पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे. इसके लिए संशोधन विंडो 23 जून तक खुली रखी गई थी. अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम जून के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है.
रिजल्ट के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड भी होगा जारीआरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ अंक और उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा. स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों की पूरी जानकारी होगी. कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.
ऐसे चेक कर सकेंगे RRB Group D Resultरिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां होमपेज पर उपलब्ध RRB Group D Result लिंक पर क्लिक करें. यदि परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी होता है, तो उसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे. उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकते हैं. रोल नंबर मिलने पर उन्हें सफल माना जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा.