Kolkata Warehouse Accident: 'सर प्लीज बचा लीजिए', अंदर फंसे लोग लगा रहे हैं गुहार… मलबा हटाने में जुटी रेस्क्यू टीम
TV9 Bharatvarsh June 24, 2026 09:43 PM

Kolkata Warehouse Accident: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला में एक गोदाम की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. अचानक टिन और लोहे के बीम गिर गए. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ के हाथों में चोट आई थी, कुछ के सिर पर. कई लोगों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि 40-45 लोग अंदर फंसे हुए हैं, बचाव टीम गैस कटर की मदद से लोहे के बीम काटकर नीचे दबे लोगों को निकालने में जुटी हुई है. स्थानीय निवासी भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग के एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. मंगलवार सुबह काम सामान्य रूप से चल रहा था. घटना से आधे घंटे पहले लोहे का बीम खिसक गया और कई जगहों से टूट गया. उस समय मजदूर उसे किसी तरह ठीक करने, गोदाम में घुसने और पूरे ढांचे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे. उसी क्षण पूरा टिन का गोदाम जोरदार धमाके के साथ ढह गया.

रेस्क्यू अभियान तेज

घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. अंदर फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं, अंदर आ रही आवाजों को सुनकर रेस्क्यू टीम लोहे की बीम और टिन को काटने में जुटी है. वहीं इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रेस्क्यू टीम अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जुटी हुई है. वहीं एक शख्स यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सर या शव है, शव. सर प्लीज बचा लीजिए… अंदर फंस लोग मदद की गुहार लगा रहे है.

#WATCH | Kolkata | West Bengal | Search and rescue operation underway at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala. https://t.co/O68iBSS8Lb pic.twitter.com/rU10750Fnl

— ANI (@ANI) June 24, 2026

कई लोग अंदर फंसे

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “कई लोग अंदर फंसे हुए हैं. क्योंकि सभी लोग अंदर ही थे. एक छोटा सा कार्यालय बनाया गया था, जहां से काम का संचालन किया जा रहा था. वहां मजदूर थे. कई लोग बस वहीं बैठे थे. काम चल रहा था. इतना बड़ा गोदाम पूरी तरह से अचानक ढह गया है.

फिलहाल, क्रेन की मदद से लोहे के बीम को काटकर पीड़ितों को बचाने के प्रयास जारी हैं. कई शव लोहे के बीम के नीचे दब गए हैं. उनके पैर, हाथ और सिर कुचल गए हैं. घटनास्थल से सामने आई तस्वीर में दिख रहा दृश्य बेहद भयावह है. कुछ लोग लोहे के बीम से लटके हुए हैं और उनके पैर कट चुके हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.