Health Tips: आप भी करेंगे दाल चीनी के गर्म पानी का सेवन तो मिलेंगे ये गजब के फायदे
samacharjagat-hindi June 24, 2026 09:43 PM

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हमारे घर के किचन में दालचीनी जरूर मिल जाती है। यह हमारे सब्जी के स्वाद को बढ़ाने में बड़ी ही कारगर है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि सुबह खाली पेट गर्म दालचीनी का पानी पीना कितना फायदेमंद हैं, दालचीनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी शरीर पर गहरा असर डालते हैं। तो जानते हैं फायदे।

मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है
दालचीनी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको कैलोरी ज़्यादा असरदार तरीके से जलाने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर के लिए
दालचीनी इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बना सकती है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकती है, जिससे यह डायबिटीज़ या प्री-डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए फ़ायदेमंद हो जाती है।

pc- aaj tak

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.