
कोलकाता, 24 जून . कोलकाता Police ने Wednesday की रात को तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन वेयरहाउस की छत गिरने की घटना के मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
Police सूत्रों के अनुसार, जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें निर्माणाधीन वेयरहाउस का सुपरवाइजर और दो लेबर कॉन्ट्रैक्टर शामिल हैं, जो निर्माण कार्य के लिए ठेका मजदूरों की आपूर्ति करते थे.
हिरासत में लिए गए सुपरवाइजर का नाम मोहम्मद गुलजार है. अन्य दो व्यक्तियों में मोहम्मद अता यूल और सुभाष चौधरी शामिल हैं.
फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.
आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कुछ ठेका मजदूर अब भी फंसे हो सकते हैं, जो गिरी हुई कंक्रीट स्लैब और लोहे के बीम के नीचे दबे हैं.
इस बीच, Chief Minister ने एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके इलाज की स्थिति की जानकारी ली.
Chief Minister ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की और बताया कि कुल 20 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि डॉक्टर घायलों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और Government की प्राथमिकता फंसे हुए मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है.
इस घटना के बाद भारतीय सेना की एक टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई है. इसके अलावा एनडीआरएफ, कोलकाता Police और पश्चिम बंगाल दमकल विभाग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं.
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वेयरहाउस के निर्माण डिजाइन में खामियां थीं. बताया गया है कि कोलकाता नगर निगम के पूर्व बोर्ड ने इस डिजाइन को 17 जनवरी को मंजूरी दी थी.
–
एएमटी/डीकेपी