भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बीते मंगलवार (23 जून) पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिटमैन को राष्ट्रपति भवन में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. रोहित यह सम्मान पाने वाले 25वें भारतीय क्रिकेटर बने. तो आइए जानते हैं कि हिटमैन से पहले किन भारतीय क्रिकेटर को यह सम्मान मिल चुका है और पहली बार यह पुरस्कार किसे दिया गया था.
सबसे पहले पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे थे. यह वही विजय हजारे हैं, जिनके नाम पर भारत के घरेलू क्रिकेट में खेली जाने वाली 50 ओवर ट्रॉफी (विजय हजारे ट्रॉफी) का नाम रखा गया है. उन्हें 1960 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
बताते चलें कि रोहित ने 2007 में 23 जून को आयरलैंड के खिलाफ वनडे खेलते हुए अतंर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. 19 साल बाद डेब्यू वाले दिन हिटमैन को पद्मश्री पुरस्कार के सम्मानित किया गया.
रोहित टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं. हिटमैन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 4301 रन बनाए. वनडे में हिटमैन के बल्ले से 11720 रन निकल चुके हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4231 रन बनाए. तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित 50 शतक और 112 अर्धशतक लगा चुके हैं.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन तीन भारतीयों पर रहेगी नजर, डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास