Baahubali: The Torchbearer यह एक खास डॉक्यूमेंट्री है, जो एस.एस. राजामौली की सुपरहिट ‘बाहुबली’ फिल्मों के निर्माण और उनके भारतीय सिनेमा पर पड़े प्रभाव को दिखाती है.इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती समेत फिल्म की स्टारकास्ट भी नजर आएगी. ये डॉक्यूमेंट्री 26 जून से नेटफ्ल्किस पर स्ट्रीम होने वाली है.
Avatar: The Last Airbender Season 2 इस हफ्ते एंजॉय कर सकते हैं. इस लाइव-एक्शन सीरीज के दूसरे सीजन में आंग की आगे की कहानी दिखाई जाएगी. नॉर्दर्न वॉटर ट्राइब की घटनाओं के बाद अब वह अर्थ किंगडम की नई चुनौतियों का सामना करता दिखाई देगा.
लिंगम भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. ये फिल्म 26 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. यह कहानी कथिर नाम के एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी की है, जिसका सपना अधिकारी बनने का है. लेकिन एक महत्वपूर्ण मैच के दिन हुई अप्रत्याशित घटना उसकी जिंदगी की दिशा बदल देती है. इसे देखना वाकई काफी मजेदार होगा.
परफेक्ट फैमिली दिल्ली के करकारिया परिवार की कहानी पर आधारित सीरीज है. ये सीरीज पारिवारिक रिश्तों, तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को दिखाती है.इसमें नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, सीमा पाहवा और मनोज पाडवा अहम भूमिकाओं में हैं. इसे आप 26 जून से सोनीलिव पर देख सकते हैं.
राजा शिवाजी भी 26 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. यह ऐतिहासिक फिल्म महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके योगदान को देखाती है. फिल्म में रितेश देशमुख, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार हैं.
Alliance एक रियलिटी शो है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. ये शो रणनीति, भरोसे और धोखे के खेल पर आधारित है. इसमें कंटेस्टेंट्स को लगातार बदलते समीकरणों और कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा. ये 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.