नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर में नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में उनको पेश करने के बाद पुलिस उनकी रिमांड लेगी, उसके बाद उनसे पूछताछ में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनका सबका काम बंटा हुआ था, कोई चढ़ावे को दान पात्रों से गणना स्थल तक ले जाता था तो किसी का काम गणना करने का था।
जिनके खिलाफ एफआईआर हुई उनका क्या था काम?
रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव : मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव का मुख्य काम उनका काम दान पात्रों की देखरेख का था वैसे वो मंदिर में व्यवस्थापक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभालता था। बताया जाता है कि वो कहीं पर भी बेरोकटोक आ जा सकता था।
करुणेश पांडेय : मंदिर में जो भी चढ़ाया जाया था, उस चढ़ावे को गणना कक्ष तक पहुंचाने का काम करुणेश पांडेय करता था। दानराशि चुराकर संपत्ति अर्जित करने का इस पर आरोप है।
सुभाष चंद्र श्रीवास्तव : कैश काउंटिंग सेंटर के स्टाफ का प्रभारी था। जो भी नकदी मंदिर में चढ़ावे में आती था उसकी गणना की पूरी प्रक्रिया का इंचार्ज था।
लवकुश मिश्रा : मंदिर में आने वाले चढ़ावे को गिनने वाली टीम का सदस्था था। इसके घर से तकरीबन 10 लाख रुपए बरामद हुए थे।
अनुकल्प मिश्रा : यह भी मंदिर में चढ़ावे वाली नकदी को गिनने का काम करता था। हालांकि उसकी तैनाती श्रद्धालुओं की मदद के लिए बने सुविधा सेंटर में थी, लेकिन वह नोट गिनने की प्रक्रिया में शामिल था। यह लवकुश मिश्रा का साला है।
रमाशंकर मिश्रा : राम मंदिर में आए चढ़ावों को जिस जगह पर रखा जाता है कि उन दानपात्रों की निगरानी और उसके संचालन की जिम्मेदारी इसके पास थी। इस मामले में अन्य नामजद आरोपी अनुकल्प मिश्रा रमाशंकर का बेटा है जबकि लवकुश मिश्रा दामाद है।
मनीष यादव : राम मंदिर के दान पात्रों से नकली नोट की पहचान करने और उसे अलग करने की इसकी जिम्मेदारी थी। मनीष टिल्लू यादव का करीबी है।
अविनाश शुक्ला : चढ़ावे को दान पात्रों से निकालने और गणना कक्ष तक ले जाने का काम करता था। साथ ही गिनती करने वाली टीम में शामिल था।
The post Ram Mandir Donation Theft Case : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 नामजद आरोपियों का क्या था काम? appeared first on News Room Post.