नई दिल्ली। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी मामले में बढ़ते दबाव के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है। वहीं एक दिन पहले ही इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर में ट्रस्ट के किसी सदस्य का नाम नहीं होने से चंपत राय विपक्ष के निशाने पर थे।
ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें चंपत राय के ड्राइवर रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव का भी नाम है। इसके अलावा एफआईआर में लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव और करुणेश पांडेय को भी नामजद किया गया है। इन सबके खिलाफ बीएनएस की धारा 306, 316 (5) और 317 (4), 61 और 3(5) में एफआईआर दर्ज हुई है।
खबर अपडेट हो रही है….
The post Champat Rai And Anil Mishra Resign : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा appeared first on News Room Post.