Office Vastu Tips: क्या रुका हुआ है प्रमोशन और इंक्रीमेंट? ऑफिस की टेबल से आज ही हटाएं 6 चीजें
TV9 Bharatvarsh June 26, 2026 06:43 PM

Office Vastu: घर हो या ऑफिस दोनों का ही व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र में भी इन दोनों ही चीजों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ऑफिस में रखी चीजें भी काफी खास होती हैं. इन्हीं में शामिल है ऑफस का टेबल. वास्तु के जानकार बताते हैं कि ऑफिस क टेबल करियर, तरक्की और मानसिक शांति पर सीधा प्रभाव डालती है.

अगर ऑफिस की टेबल पर नकारात्मकता को बढ़ाने वाली चीजें रखी होती हैं, तो काम में बाधाएं आने लगती हैं और तनाव बढ़ता है. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ऑफिस की टेबल से कौन सी चीजें हटा देनी चाहिए?

ऑफिस टेबल से हटा दें ये 6 चीजें

  • ऑफिस टेबल से टूटी हुई चीज, जैसे चटका हुआ कप, टूटा हुआ पेन स्टैंड या शीशा हटा दें. ऑफिस टेबल पर अगर टूटी चीजें पड़ रहती हैं, तो उन्नति पर प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा, टेबल पर या ऑफिस की दीवार पर बंद घड़ी भी न लगाएं. मान्यता है कि बंद घड़ी समय और करियर के थम जाने की यानी प्रमोशन और इंक्रीमेंट वजह बन सकती है.
  • ऑफिस टेबल को सजाने और पॉजिटिव ऊर्जा के लिए उसपर छोटे छोटे पौधे रखे जाते हैं, लेकिन टेबल पर रखे पौधे कई बार सूखने और मुरझाने लगते हैं. अगर ऑफिस टेबल के पौधे सूखने या मुरझाने लगे तो उनको तुरंत हटा दें.
  • टेबल पर कैंची, पेपर कटर या अन्य धारदार चीजें कभी न रखें. अगर ये चीजें ऑफिस की टेबल पर पड़ी हैं, तो इनको तुरंत हटा दें. ये चीजें रिश्तों और काम में तनाव पैदा कर सकती हैं.
  • ऑफिस की टेबल पर पड़ा फाइलों का ढेर भी हटा दें. फाइलों और कागजों का ढेर लगा रहने से मानसिक तनाव बढ़ता है. इसके अलावा टेबल पर पड़ीं पुरानी फाइलें राहु के प्रभाव को बढ़ा सकती हैं, जिससे काम में देरी होने लगती है.
  • कई लोग ऑफिस टेबल पर ऐसी तस्वीरें रख लेते हैं जो देखने में आक्रामक या उदास करने वाली होती हैं. ऐसी तस्वीरों को न रखें. अगर ऑफिस टेबल पर रखी हैं, तो तुरंत हटा दें.
  • ऑफिस टेबल पर चाय के खाली कप, जूठे बर्तन या खाली पानी की बोतलें कभी न छोड़ें. अगर ये चीजें ऑफिस टेबल पर पड़ी रहती हैं, तो वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. इससे धन की हानि होती है और दरिद्रता बढ़ सकती है.
  • ये भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर के खुले कपाट, जानिए अंबुबाची मेले का समापन होने के बाद क्या-क्या होता है?

    Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    © Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.