Suniel Shetty Grand Daughter Fan Of PM Modi: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं. वजह है उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ 30 से भी ज्यादा स्टार्स नजर आए हैं. बड़ी स्टारकास्ट होने की वजह से इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच सुनील शेट्टी ने बताया है कि उनकी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन है. उनकी नातिन सिर्फ 15 महीने की है. वो हर रोज पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है.
सुनील शेट्टी ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में अपनी नातिन से जुड़ा किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका (पीएम मोदी) फैन हूं. मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं. मैं एक नेता की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरते हैं. मैं जितना अपने देश को प्यार करता हूं, मैं उन्हें भी उतना ही प्यार करता हूं.”
सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन के बारे में क्या बताया?उन्होंने आगे कहा, “मेरी नातिन 15 महीने की है. उसकी नैनी ने एक बार उसे एयरपोर्ट पर मोदी जी की तस्वीर दिखाई थी. अब वो हर रोज सुबह आती है. एक साईं बाबा की किताब है, जिसमें मोदी जी की बड़ी फोटो है. वो उस किताब को खोलती है. मोदी जी, मोदी जी बोलती है. गणपति की मूर्ति के पास जाती है. लड्डू लेकर आती है और खिलाती है.”
ये भी पढ़ें-
8 साल बाद रणबीर कपूर संग फिल्म ला रहे राजकुमार हिरानी? डायरेक्टर ने बता दिया सच
आइटम सॉन्ग से बॉलीवुड में रखा कदम, आवारापन से मिली पहचान अब कहां है ये एक्ट्रेस?
कब पीएम मोदी से पहली बार मिले थे सुनील शेट्टी?सुनील शेट्टी ने ये भी कहा, “मैंने नहीं बोला है उसको, न उसकी मां न बोला है, न उसकी नैनी ने बोला है. नैनी ने सिर्फ बोला है मोदी जी. कुछ तो होगा न. कुछ तो है. और वो अकेली बच्ची नहीं है. हमने एक शब्द नहीं बोला उनके बारे में. वो मोदी जी बोलती है. उनके मेरे में कुछ तो मैजिकल है. मेरे ऊपर उनका जादू तब चला जब मैं उनसे पहली बार 2010 में अहमदाबाद में मिला था.”