Mumbai Suspicious Capsules Distribution: मुंबई के रे रोड स्थित रेहमताबाद कब्रिस्तान के पास मोहर्रम के आशूरा जुलूस के दौरान संदिग्ध कैप्सूल बांटने का मामला सामने आया है, जिसे खाने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कैप्सूल को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. कैप्सूल में मौजूद पदार्थ की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. इसके बाद ही कैप्सूल को बांटने के पीछे की मंशा साफ हो पाएगी.
जानकारी के अनुसार, रे रोड स्थित रेहमताबाद कब्रिस्तान के पास से मोहर्रम का आशूरा जुलूस निकल रहा था, तभी चार लोग जुलूस में शामिल नागरिकों को संदिग्ध कैप्सूल बांट रहे थे.एक महिला को संदेह होने पर उसने कैप्सूल बांटने वालों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि ये ‘इम्युनिटी बूस्टर’ वाले कैप्सूल है. महिला ने जब एक कैप्सूल खोलकर देखा तो उसमें लाल रंग का पाउडर मिला, जिससे उसका शक और बढ़ गया.
संदिग्ध कैप्सूल खाने से बिगड़ी तबीयतइसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. तीन लोग चुपचाप मौके से भाग निकले. घटनास्थल से बड़ी संख्या में कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कई नागरिकों को ये कैप्सूल बांटे गए थे. कैप्सूल में मौजूद पदार्थ की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. कैप्सूल खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी सामने आ रही है.
ये भी पढ़ें: पुणे में पत्नी का किया मर्डर, फिर लाश से नाक-कान काट कर भागा आरोपी; खरगोन में आकर पी लिया जहर
भायखला पुलिस जांच में जुटीइस मामले की आगे की जांच भायखला पुलिस कर रही है. हालांकि, कैप्सूल में किसी विषैले पदार्थ की मौजूदगी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है. कैप्सूल बांटने वाले लोग कौन थे और वह उसे क्यों बांट रहे थे इस बात का अब तक पुलिस की तरफ से खुलासा नहीं हो पाया है. तीन संदिग्ध पुलिस के आगे से पहले क्यों भाग गए अब ये जांच का विषय बन गया है.