आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए शुक्रवार को भारत के खिलाफ 34 रनों से शानदार जीत दर्ज की. मेजबान टीम के कप्तान अब रविवार को होने वाले दूसरे मैच में जीतकर सीरीज अपने नाम करने की बात कर रहे हैं. बेलफास्ट में मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अभिषेक शर्मा को भेजा गया, हालांकि सिर्फ वही थे जिन्होंने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 20 गेंदों में 50 रन बनाए थे. अभिषेक ने कहा कि आयरलैंड ने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला और वे जीत के हकदार थे.
अभिषेक शर्मा ने कहा, "हमेशा यही होता है कि जो भी 2 टीम खेलने आती है, जो उस समय अच्छा खेलती है, अपनी योजना पर अच्छे से काम करती है, जैसे आयरलैंड ने बैटिंग, गेंदबाजी और बल्कि फील्डिंग में भी एक ग्रुप के तौर पर अच्छा किया. तो मुझे लगता है कि वो जीत के हकदार थे."
बतौर टीम हम कई चीजों को अच्छे से एक्सेक्यूट नहीं कर पाए. आप जब भी खेलते हो तो एक टीम से आप कुछ सीखते हो और अगले मैच में जाते हो, मुझे लगता है ये उनमें से एक मैच था. हम इस हार से बहुत कुछ सीखेंगे, उन्होंने (आयरलैंड) ने बहुत अच्छा खेला और वह जीत के हकदार थे.
यह भी पढ़ें- आयरलैंड की B टीम ने भी इंडिया को रौंद दिया! महिला खिलाड़ियों ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल
🔴 WE FAILED AS A TEAM - ABHISHEK SHARMA BRUTAL STATEMENT 🤯
— Sam (@cricsam02) June 27, 2026
🎙️: Ireland fully deserved the win after outperforming India in all three departments. He admitted India failed to execute key plans but stressed that the team will learn from the defeat and aim to bounce back stronger… pic.twitter.com/8lAzKL5JSb
अभिषेक शर्मा ने माना कि टीम परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में फेल हो गई. उन्होंने कहा कि बतौर टीम ये जरुरी होता है. अब भारत के ऊपर सीरीज हार का खतरा मंडराने लगा है, जबकि आयरलैंड अब कम से कम इस सीरीज को हारेगी नहीं. 2023 दिसंबर के बाद से पहले बार होगा जब भारत कोई टी20 सीरीज नहीं जीतेगी.
यह भी पढ़ें- 'अच्छा किया...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, मच गया बवाल