India vs Ireland 2nd T20I: किसे पता था कि आयरलैंड के सामने भी लगातार 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज बदहवास नजर आएंगे. किसने सोचा था कि आयरलैंड में पहले ही मैच में टीम इंडिया हार जाएगी और दूसरे में भी उसकी हालत पतली हो जाएगी. मगर क्रिकेट खेल ही ऐसा है कि जो सोचते नहीं हैं, वो हो जाता है. आयरलैंड से पहला मैच हारने के बाद दूसरे टी20 में भी भारतीय टॉप ऑर्डर पस्त हो गया. आयरलैंड के नए गेंदबाज जय मूंदड़ा ने पारी के पहले ओवर में ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना लौटा दिया.
बेलफास्ट में टी20 सीरीज को बराबर कराने के उतरी टीम इंडियाने दूसरे मैच में तो आयरलैंड को बड़े स्कोर से रोक दिया लेकिन उसके बल्लेबाजों ने फिर निराश किया. रविवार 28 जून को सीरीज के आखिरी मैच में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 154 रन बनाए. मगर इसके बाद जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो शुरुआती 4 गेंदों में ही उसकी ताकत कम हो गई और इसकी वजह बने भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा, जिन्होंने पिछले मैच में ही अपना डेब्यू किया था.
मूंदड़ा ने 4 गेंदों में सैमसन-अभिषेक को निपटायापिछले मैच में मूंदड़ा ने पारी का दूसरा ओवर किया था और अपने करियर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया था. यही कमाल उन्होंने फिर किया. फर्क ये था कि इस बार उन्होंने पारी का पहला ओवर किया और पहली ही गेंद पर सैमसन को LBW आउट कर दिया. सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए और ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए.
मगर संजू ही नहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर का भी यही हाल हुआ. इसी ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक पहली बार स्ट्राइक पर आए और मूंदड़ा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेल दिया. मैथ्यू होलार्ड ने पीछे दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका और अभिषेक भी ‘गोल्डन डक’ पर आउट हो गए. इस तरह सिर्फ 4 गेंदों पर ही टीम इंडिया ने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए.
अय्यर को भी लौटाया पवेलियनमूंदड़ा इतने पर ही नहीं, रुके और अपने अगले ओवर में (पारी का तीसरा ओवर) ही उन्होंने नए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन लौटा दिया. उनकी गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में अय्यर चूक गए और गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स में जा घुसी. अय्यर लगातार दूसरे मैच में फेल हुए और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.
टीम इंडिया का हुआ इतना बुरा हाल