Darbhanga Violent Clash: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में दो दोस्तों के बीच मोबाइल नंबर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव, लाठी-डंडे और भाले चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है.
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राज सहनी ने मोहम्मद फैयाज का मोबाइल नंबर मांगा था. मोबाइल नंबर नहीं देने पर राज सहनी और मोहम्मद एजाज के बीच शनिवार को देर शाम मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्ष के लोग भड़क गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राज पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. देखते ही देखते हुए लोगों के बीच का झगड़ा दो पक्षों की लड़ाई बन गया.
चार लोगों ने पुलिस ने अरेस्ट कियासूचना मिलते ही हायाघाट थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने मौके से मो. डब्लू, मो. एजाज, मो. राजा और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दोनों पक्षों के कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें आई हैं.
ये भी पढ़ेंच: मुजफ्फरपुर में रिश्तों का कत्ल! पत्नी से अवैध संबंध के शक में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या… सोते समय पत्थर से कूच डाला
सभी पहलुओं पर जांच में जुटीसीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं, स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही है और घटना की निंदा भी किया है. फिलहाल, ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. मामूली से विवाद में शुरू हुई लड़ाई अब कानूनी दायरे में आ गई है.